Focus

    जानें पाकिस्तान के स्वात ज़िले में मिले 1300 साल पुराने भगवान विष्णु के मंदिर के बारे में

    Nov 27, 2020, 20:47 IST

    19 नवंबर 2020 को पाकिस्तानी और इतालवी पुरातात्विक विशेषज्ञों ने उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान के स्वात ज़िले में बारिकोट घुंडई में खुदाई के दौरान एक पहाड़ में 1,300 साल पुराना हिंदू मंदिर खोज निकाला है।

    1300-year-old Lord Vishnu temple discovered in northwest Pakistan
    1300-year-old Lord Vishnu temple discovered in northwest Pakistan

    19 नवंबर 2020 को पाकिस्तानी और इतालवी पुरातात्विक विशेषज्ञों ने उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान के स्वात ज़िले में बारिकोट घुंडई में खुदाई के दौरान एक पहाड़ में 1,300 साल पुराना हिंदू मंदिर खोज निकाला है। खैबर पख्तूनख्वा के पुरातत्व विभाग के फजले खलीक ने गुरुवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि यह मंदिर भगवान विष्णु का है।

    फजल खलीक के अनुसार," स्वात जिला हजार साल पुराने पुरातत्व स्थलों का घर है और इलाके में पहली बार हिंदू शाही काल के निशान मिले हैं।" वहीं इतालवी पुरातात्विक मिशन के प्रमुख डॉक्टर लुका कहते हैं कि यह स्वात जिले में मिला गंधार सभ्यता का पहला मंदिर है। 

    1300 साल पुराना भगवान विष्णु का मंदिर 

    विशेषज्ञों की मानें तो ये मंदिर 1300 साल पहले हिंदू शाही काल के दौरान बनाया गया था। बता दें कि हिंदू शाही या काबुल शाही (850-1026 ई) एक हिंदू राजवंश थे जिन्होंने काबुल घाटी (पूर्वी अफगानिस्तान), गंधार (आधुनिक पाकिस्तान) और वर्तमान उत्तर पश्चिम भारत में शासन किया था।

    1300 साल पुराने मंदिर के पास क्या क्या मिला?

    मंदिर स्थल के आसपास छावनी और मीनारें आदि भी मिले हैं। जानकारी के लिए बता दें कि मीनारों में पहरेदार रहते थे। इसके साथ ही एक पानी का कुंड भी मिला है जो हिन्दू श्रद्धालुओं द्वारा पूजा करने से पहले नहाने के लिए इस्तेमाल किया जाता था।  

    पाकिस्तान का स्वात जिला 

    स्वात जिला पाकिस्तान के शीर्ष 20 स्थलों में से एक है जो प्राकृतिक सुंदरता, धार्मिक पर्यटन, सांस्कृतिक पर्यटन और पुरातात्विक स्थलों जैसे हर तरह के पर्यटन का घर है। स्वात जिले में बौद्ध धर्म के भी कई पूजा स्थल स्थित हैं।

    भारत का ऐसा मंदिर जहाँ प्रसाद में सोने के आभूषण मिलते हैं

    Ram Janmabhoomi: रामायण से जुड़े 13 रहस्य जिनसे दुनिया अभी भी अनजान है

    Arfa Javaid
    Arfa Javaid

    Content Writer

    Arfa Javaid is an academic content writer with 2+ years of experience in in the writing and editing industry. She is a Blogger, Youtuber and a published writer at YourQuote, Nojoto, UC News, NewsDog, and writers on competitive test preparation topics at jagranjosh.com

    ... Read More

    आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

    Trending

    Latest Education News