Focus

    अमिताभ बच्चन की जीवनी: जन्म, प्रारंभिक जीवन, परिवार, शिक्षा, बॉलीवुड करियर, अवार्ड्स और अधिक

    Jul 13, 2020, 14:30 IST

    जैसा कि हम जानते हैं कि बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन-अभिषेक बच्चन समेत ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. अमिताभ बच्चन को मुंबई के नानावती अस्पताल में एडमिट कराया गया है. इसके अलावा, उनके आवास 'जलसा' को अब अधिकारियों द्वारा कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है. आइए इस लेख के माध्यम से अमिताभ बच्चन का प्रारंभिक जीवन, परिवार, शिक्षा, बॉलीवुड करियर, पुरस्कार इत्यादि के बारे में अध्ययन करते हैं.

    Amitabh Bachchan Biography
    Amitabh Bachchan Biography

    बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन-अभिषेक बच्चन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. अमिताभ बच्चन को मुंबई के नानावती अस्पताल में एडमिट कराया गया है. एक ट्वीट में, अमिताभ बच्चन ने पुष्टि की कि वे कोरोनावायरस संक्रमित हैं. अमिताभ बच्चन के आवास 'जलसा' को अब अधिकारियों द्वारा कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है. ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या भी कोरोनोवायरस संक्रमित हैं.

    अमिताभ एक ऐसा नाम है जिसे कोई परिचय की जरूरत नहीं है. यह अपने में ऐसी शख्सियत हैं जो भारत के अलावा देश-विदेशों में भी प्रसिद्ध हैं. इनकी आवाज़, एक्टिंग, इनकी अदा, इत्यादि का हर कोई फैन है. अमिताभ जी को बॉलीवुड का किंग या शहंशाह तथा महानायक जैसी कई उपाधियां भी दी गई है. इसमें कोई संदेह नहीं है कि ये बॉलीवुड का एक अहम हिस्सा हैं. यह एक बहुत ही अच्छे एक्टर, सिंगर, एंकर, लेखक, निर्देशक, इत्यादि हैं. 

    अमिताभ बच्चन: जन्म, प्रारंभिक जीवन, परिवार और शिक्षा

    अमिताभ बच्चन का असली नाम अमिताभ हरिवंशराय बच्चन है और अन्य नाम बिग बी, एंग्री यंग मेन, बॉलीवुड के शहनशाह इत्यादि हैं. इनका जन्म 11 अक्टूबर 1942 को इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश में तेजी बच्चन और हरिवंश राय बच्चन के यहाँ हुआ था. अमिताभ की मां तेजी बच्चन एक सामाजिक कार्यकर्ता थीं. उनके पिता, हरिवंश राय बच्चन एक प्रसिद्ध कवि थे. अमिताभ के छोटे भाई अजिताभ हैं.

    अमिताभ बच्चन शेरवुड कॉलेज, नैनीताल के पूर्व छात्र हैं. उन्होंने अपनी स्नातक की पढ़ाई किरोरी मल कॉलेज, नई दिल्ली, विश्वविद्यालय से की.

    बॉलीवुड की बेस्ट कोरियोग्रफार सरोज खान:जीवनी, करियर और अवार्ड्स

    अमिताभ बच्चन: निजी जीवन

    अमिताभ बच्चन ने 1973 में फिल्म अभिनेत्री जया भादुरी से शादी की. इनके दो बच्चे, एक बेटी और एक बेटा है. इनकी बेटी श्वेता बच्चन नंदा ने उद्योगपति निखिल नंदा से शादी की है, जिनके दादा फिल्म निर्देशक राज कपूर थे. अमिताभ बच्चन और जया भादुरी के बेटे अभिषेक बच्चन भी एक अभिनेता हैं और उन्होंने अभिनेत्री ऐश्वर्या राय से शादी की है और उनकी बेटी आराध्या हैं.

    एक पिता और एक अभिनेता होने के अलावा, अमिताभ बच्चन अपना समय धर्मार्थ कारणों के लिए भी समर्पित करते हैं. 2003 में उन्हें संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) के लिए एक goodwill ambassador नियुक्त किया गया था.

    अमिताभ बच्चन: करियर

    अमिताभ बच्चन ने अपने करियर की शुरुआत 1969 में 'भुवन शोम' में अपनी आवाज़ देकर कि थी, जिसने राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीता था. उनका पहला अभिनय डेब्यू फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' से हुआ था. 1973 तक, अमिताभ बच्चन को एक असफल अभिनेता के रूप में देखा गया, जिसमें लगभग बारह फ्लॉप और दो हिट फ़िल्में थीं. वह फिल्म 'जंजीर' (1973) से प्रसिद्धि हुए, जिसे कई अभिनेताओं ने ठुकरा दिया था. इस फिल्म के साथ, उन्होंने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए अपना पहला फिल्मफेयर नामांकन अर्जित किया. इस फिल्म के बाद, 'अंगरी यंगमैन' की रूप में एक नई छवि अमिताभ की जनता के बीच में बनी जिसने इन्हें बेहद लोकप्रिय बना दिया.

    1975 में, उन्होंने कई फिल्मों में काम किया- चुपके चुपके, फरार, मिली, देवर, शोले, इत्यादि. उनकी फिल्में देवर और शोले ने जंजीर के बाद उन्हें सुपरस्टारडम में उतारा. उनकी फिल्म शोले को वर्ष 1999 में बीबीसी इंडिया द्वारा 'फिल्म ऑफ़ द मिलेनियम' घोषित किया गया था.

    1976 में, उन्होंने फिल्म अदालत में एक पिता और पुत्र की दोहरी भूमिका निभाई. 1977 में, अभिनेता ने 'अमर अकबर एंथनी' में अपने प्रदर्शन के लिए अपना पहला फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार जीता.

    1979 में, अमिताभ बच्चन ने सुहाग में अभिनय किया. यह फिल्म उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी. उसी वर्ष उन्होंने पहली बार मिस्टर नटवरलाल में अपनी आवाज़ दी.

    1970s के दशक से  1980s के दशक की शुरुआत तक, अमिताभ  बच्चन ने 100 से अधिक फिल्मों में दिखाई दिए. उन्होंने भारत के सबसे प्रशंसित निर्देशकों जैसे प्रकाश मेहरा के साथ काम किया और त्रिशूल, शोले और चश्मे बद्दूर जैसी फिल्मों के साथ सिल्वर स्क्रीन पर अपना दबदबा बनाया. अभिनय के अलावा, उन्होंने कई फिल्मों में गाने भी गाए हैं.

    26 जुलाई, 1982 को, अमिताभ बच्चन कुली की शूटिंग के दौरान, एक गंभीर दुर्घटना हो गई थी. कुली वर्ष 1983 में रिलीज़ हुई और उस समय की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई.

    1984 से 1987 तक, राजनीति में तीन साल के कार्यकाल के बाद, उन्होंने 1988 में फिल्मों में वापसी की और शहंशाह में अभिनय किया- जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही.

    1990 के दशक में बॉक्स ऑफिस पर कुछ असफलताओं के बावजूद, अमिताभ बच्चन ने फिल्म अभिनेता के रूप में स्टारडम के लिए अपनी वापसी की, बागबान (2003), खाकी (2004) और पा (2009) जैसी फिल्मों में अपने काम के लिए अतिरिक्त फिल्मफेयर और अंतर्राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार नामांकन अर्जित किए.

    अमिताभ बच्चन: टेलीविजन 

    वर्ष 2000 में, अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के सीज़न 1 की मेजबानी की. वह आज तक केबीसी होस्ट करते आ रहे हैं.

    अमिताभ बच्चन: फिल्में

    अमिताभ बच्चन ने कई फिल्मों में काम किया है कुछ इस प्रकार हैं:
    1. सात  हिंदुस्तानी (1969)
    2. भुवन शोम (1969)
    3. बॉम्बे टॉकी (1970)
    4. परवाना (1971)
    5. प्यार की कहानी
    6. रेशमा और शेरा (1971)
    7. गुड्डी (1971)
    8. संजोग (1972)
    9. पिया का घर (1972)
    10. बॉम्बे टू गोवा (1972)
    11. बावर्ची (1972)
    12. बंसी बिरजू (1972)
    13. एक नज़र (1972)
    14. रास्ते का पत्थर (1972)
    15. गरम मसाला (1972)
    16. ज़ंजीर (1973)
    17. बँधे हाथ (1973)
    18. गहरी चाल (1973)
    19. अभिमान (1973)
    20. सौदागर (1973)
    21. नमक हराम (1973)
    22.  बड़ा कबूतर (1973)
    23.दोस्त (1974)
    24.  (1974)
    25. बेनाम (1974)
    26. रोटी कपडा और मकान  (1974)
    27. कुंवारा बाप (1974)
    28. मजबूर (1974)
    29. दिवार (1975)
    30. ज़मीर (1975)
    31. शोले (1975)
    32. फ़रार (1975)
    33. छोटी सी बात (1975)
    34. चुपके चुपके (1975)
    35. मिली (1975)
    36. दो अंजाने (1976)
    37. कभी कभी (1976)
    38. हेरा फेरी (1976)
    39. अदालत (1976)
    40. बालिका वधू (1976)
    41. चरनदास  (1977)
    42. अमर अकबर एन्थोनी (1977)
    43. इमान धरम (1977)
    44. ख़ून पासिना (1977)
    45.शतरंज के खिलाड़ी (1977)
    46. परवरिश (1977)
    47. चला मुरारी हीरो बनने (1977)
    48. अलाप (1977)
    49. गंगा की सौगंध (1978)
    50. कसमे वादे (1978)
    51. बेशरम (1978)
    52. त्रिशूल (1978)
    53. डॉन (1978)
    54. मुकद्दर का सिकन्दर (1978)
    55. सिकंदर (1978)
    56. द ग्रेट गैम्बलर (1979)
    57. गोलमाल (1979)
    58. अहसास (1979)
    59. जुरमाना (1979)
    60. मंज़िल (1979)
    61. मि० नटवरलाल(1979)
    62. काला पत्थर (1979)
    65. सुहाग
    66. दो और दो पांच (1980)
    67. दोस्ताना (1980)
    68. राम बलराम (1980)
    69. शान (1980)
    70. कमांडर (1981)
    71. याराना (1981)
    72. बरसात की एक रात (1981)
    73. अनुसंधान (1981)
    74. नसीब (1981)
    75. चश्मे बद्दूर (1981)
    76. लावारिस (1981)
    77. सिलसिला (1981)
    78. कालिया (1981)
    79. विलायती बाबू (1981)
    80. सत्ते पे सत्ता (1982)
    81. बेमिसाल (1982)
    82. देश प्रेम (1982)
    83. नमक हलाल (1982)
    84.खुद्दार(1982)
    85. शक्ति (1982)
    86. नास्तिक (1983)
    87. अंधा कानून (1983)
    88. महान (1983)
    89. पुकार (1983)
    90. कुली (1983)
    91. इंकलाब (1984)
    92. खबरदार (1984)
    93. कानून क्या करेगा (1984)
    94. पान खाए सइयां हमार (1984)
    95. पेट प्यार और पाप (1984)
    96. शराबी (1984)
    97. गिरफ्तार (1985)
    98. गुलामी (1985)
    99. मर्द (1985)
    100. आखिरी रास्ता (1986)
    101. जलवा (1987)
    102. कौन जीता कौन हारा (1988)
    103. शहंशाह (1988)
    104. हीरो हीरालाल (1988)
    105. गंगा जमुना सरस्वती (1988)
    106. सूरमा भोपाली(1988)
    107. तूफ़ान (1989)
    108. बटवारा (1989)
    109. जादुगर (1989)
    110. में आज़ाद हूं (1989)
    111. अग्निपथ (1990)
    112. क्रोध (1990)
    113. आज का अर्जुन (1990)
    114. हम (1991)
    115. अजूबा (1991)
    116. इंद्रजीत (1991)
    117. अकेला (1991)
    118. खुदा गवाह (1992)
    119. ज़ुल्म की हुकुमत (1992)
    120. प्रोफेसर की पड़ोसन (1993)
    121. इन्सानियत (1994)
    121. अक्का (1994)
    122. घातक: लीथल(1996)
    123. तेरे मेरे सपने (1996)
    124. मृत्युदाता (1997)
    125. मेजर साब (1998)
    126. बड़े मियाँ छोटे मियाँ (1998)
    127. हीरो हिंदुस्तानी (1998)
    128. लाल बाधशाह (1999)
    129. सूर्यवंशम (1999)
    130. बीवी नंबर 1 (1999)
    131. हिंदुस्तान की कसम (1999)
    132. कोहराम (1999)
    133. हेलो ब्रदर (1999)
    134. मोहब्बतें (2000)
    135. एक रिश्ता: द बॉन्ड ऑफ लव (2001)
    136. लगान (2001)
    137. अक्स (2001)
    138. कभी खुशी कभी गम ... (2001)
    139. आंखें (2002)
    140. हम किसी से कम नहीं (2002)
    141. अग्नि वर्षा (2002)
    142. कांटे (2002)
    143. ख़ुशी (2003)
    144. अरमान (2003)
    145. मुंबई से आया मेरा दोस्त (2003)
    146. बूम (2003)
    147. बागबान (2003)
    148. Fun 2shh: Dudes in the 10th Century(2003)
    149. खाकी (2004)
    150. एतबार (2004)
    151. रुद्राक्ष (2004)
    152. इंसाफ: द जस्टिस (2004)
    153. देव (2004)
    154. लक्ष्य (2004)
    155. देवर (2004)
    156. क्यूं! हो गया ना ... (2004)
    157. हम कौन हैं? (2004)
    158. वीर-ज़ारा (2004)
    159. अब तुमारे हवाले वतन साथियो (2004)
    160. ब्लैक (2005)
    161. वक़्त: द रेस अगेंस्ट टाइम (2005)
    162. बंटी और बबली (2005)
    163. परिणीता (2005)
    164. पहल (2005)
    165. सरकार (2005)
    166. विरुध ... फैमिली कम्स फर्स्ट (2005)
    167. रामजी लंदनवाले (2005)
    168. दिल जो भी कहे ... (2005)
    169. अमृतधारा (2005)
    170. एक अजनबी (2005)
    171. फैमिली (2006)
    172. डरना ज़रूरी है (2006)
    173. अमृता वर्शम (2006)
    174. कभी अलविदा ना कहना (2006)
    175. गंगा (2006)
    176. बाबुल (2006)
    177. एकलव्य: द रॉयल गार्ड (2007)
    178. निशब्द (2007)
    179. एक क्रांतिवीर: वासुदेव बलवंत फाड़के (2007)
    180. चीनी कम (2007)
    181. शूटआउट एट लोखंडवाला (2007)
    182. स्वामी (2007)
    183. झूम बराबर झूम (2007)
    184. आग (2007)
    185. द लास्ट लीअर(2007)
    186. ओम शांति ओम (2007)
    187. जोधा अकबर (2008)
    188. यार मेरी जिंदगी (2008)
    189. भूतनाथ (2008)
    190. सरकार राज (2008)
    191. गॉड तुस्सी ग्रेट हो (2008)
    192. दिल्ली -6 (2009)
    193. ज़ोर लगा के… हैया! (2009)
    194. अलादीन (2009)
    195. पा (2009)
    196. रन (2010)
    197- तीन पत्ती (2010)
    198. आरक्षण (2011)
    200. रा.वन (2011)
    202. कहानी (2012)
    203. बोल बच्चन (2012)
    204. इंग्लिश विंग्लिश (2012)
    205. सत्याग्रह (2013)
    206. बॉस (2013)
    207. क्रिश 3 (2013)
    208. महाभारत (2013)
    209. भूतनाथ रिटर्न्स (2014)
    210. हे ब्रो (2015)
    211. पिकू (2015)
    212. वज़ीर (2016)
    213. की एंड का (2016)
    214. पिंक (2016)
    215. द गाजी अटैक (2017)
    216. बेगम जान (2017)
    217. सरकार 3 (2017)
    218. फिरंगी (2017)
    219. पैड मैन (2018)
    220. 102 नॉट आउट (2018)
    221. हेलीकॉप्टर ईला(2018)
    222.  ठग्स ऑफ हिंदोस्तान (2018)
    223. मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ़ झाँसी (2019)
    224. बदला (2019)
    225. घूमकेतु (2020)
    226.गुलाबो सिताबो(2020)

    Shikha Goyal is a journalist and a content writer with 9+ years of experience. She is a Science Graduate with Post Graduate degrees in Mathematics and Mass Communication & Journalism. She has previously taught in an IAS coaching institute and was also an editor in the publishing industry. At jagranjosh.com, she creates digital content on General Knowledge. She can be reached at shikha.goyal@jagrannewmedia.com
    ... Read More

    आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

    Trending

    Latest Education News