Focus

    दिल्ली के सभी मुख्यमंत्रियों की सूची

    Feb 11, 2020, 19:02 IST

    दिल्ली के पहले मुख्यमंत्री (CM) श्री चौधरी ब्रह्म प्रकाश यादव थे. उन्होंने 17 मार्च 1952 को सीएम के रूप में शपथ ली थी और 2 साल,332 दिनों तक इस पद पर बने रहे थे. दिल्ली राज्य विधानसभा में 70 सीटों वाला एक केंद्र शासित प्रदेश है. अब शीला दीक्षित के बाद अरविन्द केजरीवाल तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री  के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे.

    List of Chief Ministers of Delhi
    List of Chief Ministers of Delhi

    दिल्ली को 69वें संवैधानिक संशोधन अधिनियम, 1991 से विशेष राज्य का दर्जा मिला था. इसी के प्रावधान से दिल्ली को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र घोषित किया और उपराज्यपाल को दिल्ली का प्रशासक नामित किया गया था.

    दिल्ली के पहले उपराज्यपाल आदित्य नाथ झा (एक आईसीएस) थे, जबकि दिल्ली के पहले मुख्यमंत्रीश्री चौधरी ब्रह्म प्रकाश यादव थे.

    दिल्ली, भारत के 9 केंद्र शासित प्रदेशों में से एक है. दिल्ली का मुख्यमंत्री; दिल्ली के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCT) के मुख्य कार्यकारी होता है. इस केन्द्र शासित प्रदेश के मुख्यमंत्री की नियुक्ति दिल्ली के उपराज्यपाल (एलजी) की सलाह पर भारत के राष्ट्रपति द्वारा की जाती है. हालाँकि दिल्ली के मुख्यमंत्री को दिल्ली के उपराज्यपाल द्वारा शपथ दिलाई जाती है.

    kejriwal-taking-oath-cm-delhi

    दिल्ली, भारत का तीसरा केंद्र शासित प्रदेश है, जिसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में मुख्यमंत्री कार्य करता है. दिल्ली के अलावा अन्य केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी और जम्मू और कश्मीर में भी मुख्यमंत्री बनता है.

    दिल्ली के सभी मुख्यमंत्रियों की सूची (List of all Chief Ministers of Delhi)

    मुख्यमंत्री

    समयावधि

    पार्टी

    1. चौधरी ब्रह्म प्रकाश यादव

    17 मार्च 1952 से 12 फरवरी 1955

    भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)

    2. गुरमुख निहाल सिंह

    12 फरवरी 1955 से 1 नवंबर 1956

    भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)

    राष्ट्रपति शासन

    1956 से 93

    3. मदन लाल खुराना

    2 दिसंबर 1993 से 26 फरवरी 1996

    भारतीय जनता पार्टी

    4. साहिब सिंह वर्मा

    26 फरवरी 1996 से 12 अक्टूबर 1998

    भारतीय जनता पार्टी

    5. सुषमा स्वराज

    12 अक्टूबर 1998 से 3 दिसंबर 1998

    भारतीय जनता पार्टी

    6. शीला दीक्षित

    3 दिसंबर 1998 से 1 दिसंबर 2003

    1 दिसंबर 2003 से 29 नवंबर 2008 तक

    29 नवंबर 2008 से 28 दिसंबर 2013

    भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)

     

    भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)

     

    भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)

    7. अरविंद केजरीवाल

    28 दिसंबर 2013 से 14 फरवरी 2014

    आम आदमी पार्टी

    राष्ट्रपति शासन

    14 फरवरी 2014 से 14 फरवरी 2015

    …..

    7. अरविंद केजरीवाल

     14 फ़रवरी 2015 से वर्तमान 

    आम आदमी पार्टी

    दिल्ली के मुख्यमंत्रियों के बारे में तथ्य (Facts about the Chief Minister of Delhi)

    1.चौधरी ब्रह्म प्रकाश यादव दिल्ली के पहले मुख्यमंत्री थे.

    2.स्व. सुषमा स्वराज दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री थीं.

    3. स्व. शीला दीक्षित दिल्ली की सबसे लम्बे समय तक मुख्यमंत्री के पद पर रहने वाली महिला हैं वे 3 दिसंबर 1998 से 28 दिसंबर 2013 तक, 15 साल, 25 दिन तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं थीं.

    4. अरविन्द केजरीवाल के नाम दिल्ली का सबसे कम उम्र का मुख्यमंत्री होने का रिकॉर्ड है.

    दिल्ली में हुए विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी को लगभग 62 सीटों पर बढ़त मिल रही है. इसका मतलब है कि अरविन्द केजरीवाल लगातार तीसरी बार दिल्ली में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.

    भारत के सभी प्रधानमंत्रियों की सूची

    यदि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा मिल जाता है तो क्या-क्या बदल जायेगा?

    Hemant Singh is an academic writer with 7+ years of experience in research, teaching and content creation for competitive exams. He is a postgraduate in International
    ... Read More

    आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

    Trending

    Latest Education News