Focus

    भारत में पुरुषों की तुलना में महिलाएं अधिक: रिपोर्ट

    Dec 7, 2021, 16:27 IST

    More women than men in India: पांचवें नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे (National Family Health Survey) के मुताबिक भारत में आज़ादी के बाद पहली बार पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की संख्या में वृद्धि हुई है। सर्वे के अनुसार, प्रति 1000 पुरुषों पर 1020 महिलाएं हैं। इसके अलावा प्रजनन दर भी 2.2 से घटकर 2 हो गई है।

    भारत में पुरुषों की तुलना में महिलाएं अधिक: रिपोर्ट
    भारत में पुरुषों की तुलना में महिलाएं अधिक: रिपोर्ट

    More women than men in India: भारत में आज़ादी के बाद पहली बार पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की संख्या में वृद्धि हुई है। पांचवें नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे (National Family Health Survey) के मुताबिक प्रति 1000 पुरुषों पर 1020 महिलाएं हैं। इसके अलावा प्रजनन दर (Fertility Rate) भी 2.2 से घटकर 2 हो गई है। हालांकि ये रिपोर्ट एक सर्वे के आधार पर है और सही सेक्स रेशियो (Sex Ratio) की तस्वीर जनगणना (Census) के बाद ही सामने आएगी।

    पिछले वर्षों में भारत में सेक्स रेशियो की स्थिति

    नोबेल प्राइज विजेता अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन ने एक लेख में भारत में महिलाओं की कम आबादी पर दुनिया का ध्यान आकर्षित करने के लिए “मिसिंग वुमन” (Missing Women) वाक्यांश का इस्तेमाल किया था।

    भारत में साल 1991 की जनगणना में प्रति हज़ार पुरुषों पर 927 महिलाएं थीं, जो 2001 में बढ़कर 933 और 2011 में 943 हो गई थीं। साल 2015-16 के आंकड़ों में प्रति हज़ार पुरुषों पर 991 महिलाएं थीं। पिछले 30 वर्षों के आंकड़ों पर नज़र डालने से स्पष्ट होता है कि साल दर साल भारत में लिंगानुपात की स्थिति में सुधार आ रहा है। इस सुधार के पीछे बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसी मुहिमों का बहुत बड़ा हाथ है।

    शहरों के मुकाबले गांवों में बढ़ा सेक्स रेशियो

    सर्वे के मुताबिक शहरों के मुकाबले गांवों में सेक्स रेशियो में सुधार हुआ है। गांवों में प्रति हज़ार पुरुषों पर 1037 महिलाएं हैं, जबकि शहरों में 985 महिलाएं हैं। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-4 में भी ऐसे ही आंकड़े सामने आए थे।

    प्रजनन दर में भी कमी

    सरकारी सर्वे के अनुसार प्रजनन दर में भी कमी दर्ज की गई है। पिछले आंकड़ों के मुकाबले इस बार प्रजनन दर कुल 2 है। इसके अनुसार औसतन एक महिला पर केवल 2 बच्चे हैं जो अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानकों से भी कम है। हालांकि इस आंकड़े की पुष्टि नई जनगणना के बाद ही हो पाएगी।

    कैसे किया गया पांचवां नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे?

    पांचवें नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे दो चरणों में किया गया है—2019 और 2021। पहले चरण में 22 राज्यों का सर्वेक्षण किया गया था। दूसरे चरण में अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, हरियाणा, झारखंड, मध्य प्रदेश, दिल्ली, ओडिशा, पुडुचेरी, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के 707 जिलों के 6,50,000 घर शामिल हैं।

    Arfa Javaid
    Arfa Javaid

    Content Writer

    Arfa Javaid is an academic content writer with 2+ years of experience in in the writing and editing industry. She is a Blogger, Youtuber and a published writer at YourQuote, Nojoto, UC News, NewsDog, and writers on competitive test preparation topics at jagranjosh.com

    ... Read More

    आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

    Trending

    Latest Education News