Focus

    विराट कोहली द्वारा एकदिवसीय मैचों में बनाये गए शतकों की सूची

    Jan 15, 2023, 17:11 IST

    विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में  एकदिवसीय मैचों में 45  शतक लगा दिए हैं. जनवरी, 2023 तक विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 73 शतक बनाए हैं- जिसमें टेस्ट क्रिकेट में 27 शतक और वन डे इंटरनेशनल (ओडीआई) में 45 शतक शामिल  हो गए हैं. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कोहली द्वारा बनाये गए कुल रन 24,500  से अधिक हैं, जिनमें एकदिवसीय मैचों में  12,500 से  अधिक रन, टेस्ट क्रिकेट में 8,119 रन और टी-20 मैचों में 4008 रन शामिल हैं.

    Virat Kohli
    Virat Kohli

    विराट कोहली ने क्रिकेट की दुनिया में बहुत कम उम्र में बड़े बड़े रिकार्ड्स बना दिए हैं. दाएं हाथ के इस भारतीय बल्लेबाज ने अगस्त 2008 में श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला एकदिवसीय मैच खेला था. कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ ही कोलकाता के ईडन गार्डन्स में अपना पहला एकदिवसीय शतक (107 रन) बनाया था.

     कोहली ने 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना टेस्ट करियर शुरू किया और जनवरी 2012 में ऑस्ट्रेलियाई दौरे के दौरान टेस्ट मैच की अपनी पहली सेंचुरी बनायीं थी.

    दिसंबर  2020 तक, विराट कोहली आईसीसी की बल्लेबाजी रैंकिंग में टेस्ट क्रिकेट में 15वें और एकदिवसीय मैचों में आठवें स्थान पर  हैं जबकि टी-20 फॉर्मेट में उनकी रैंकिंग 13वीं है.

    भारत में रिटायर्ड क्रिकेट खिलाडियों को कितनी पेंशन मिलती है?

    इस लेख में हम एकदिवसीय मैचों में कोहली द्वारा बनाये गए शतकों के बारे में जानकारी दे रहे हैं.

    कोहली के बैटिंग कैरियर के आंकड़े निम्नानुसार हैं;

    फॉर्मेट

    मैच

    पारियां

    रन

    उच्चतम स्कोर

    औसत

    स्ट्राइक रेट

    100

    200

    50

    टेस्ट मैच  

    104

    177

    8119

    254

    48.90

    55.50

    27

    7

    28

    ODI

    266

    257

    12500*

    183

    57.47

    93.01

    45

    0

    64

    T20I

    115

    107

    4008

    122*

    52.73

    137.96

    1

    0

    37

    IPL

    221

    214

    6549

    113

    35.98

    128.9

    5

    0

    43

    कोहली का टेस्ट मैचों में औसत 48.9  रनों का जबकि एक दिवसीय मैचों में लगभग  57.5  रनों का है, जो कि किसी भी बल्लेबाज के लिए ईर्ष्या का विषय हो सकता है.

    कौन से 5 खिलाड़ी विराट कोहली को ICC की एकदिवसीय रैंकिंग में नम्बर वन की रैंक से हटा सकते हैं?

    कोहली द्वारा एक दिवसीय मैचों में बनाये गए शतकों की सूची इस प्रकार है;

    क्रम संख्या

    शतक/ विरुद्ध

    वर्ष/ परिणाम

    1

    107/ श्रीलंका

    2009/ भारत जीता

    2

    102* /बांग्लादेश

    2010/ भारत जीता

    3

    118 / ऑस्ट्रेलिया

    2010/ भारत जीता

    4

    105 / न्यूजीलैंड

    2010/ भारत जीता

    5

    100*/ बांग्लादेश

    2011/ भारत जीता

    6

    107 /इंग्लैंड

    2011/ भारत हारा (D/L)

    7

    112*/ इंग्लैंड

    2011/ भारत जीता

    8

    117  /वेस्टइंडीज

    2011/ भारत जीता

    9

    133* / श्रीलंका

    2012/ भारत जीता

    10

    108/ श्रीलंका

    2012/ भारत जीता

    11

    183 /पाकिस्तान

    2012/ भारत जीता

    12

    106 / श्रीलंका

    2012/ भारत जीता

    13

    128*/ श्रीलंका

    2012/ भारत जीता

    14

    102   / वेस्टइंडीज

    2013/ भारत जीता

    15

    115 / जिम्बाब्वे

    2013/ भारत जीता

    16

    100* / ऑस्ट्रेलिया

    2013/ भारत जीता

    17

    115* / ऑस्ट्रेलिया

    2013/ भारत जीता

    18

    123 / न्यूजीलैंड

    2014/ भारत हारा

    19

    136 / बांग्लादेश

    2014/ भारत जीता

    20

    127/ वेस्टइंडीज

    2014/ भारत जीता

    21

    139*/ श्रीलंका

    2014/ भारत जीता

    22

    107 / पाकिस्तान

    2015/ भारत जीता

    23

    138  / दक्षिण अफ्रीका

    2015/ भारत जीता

    24

    117 / ऑस्ट्रेलिया

    2016/ भारत हारा

    25

    106 / ऑस्ट्रेलिया

    2016/ भारत हारा

    26

    154* / न्यूजीलैंड

    2016/ भारत जीता

    27

    122 / इंग्लैंड

    2017/ भारत जीता

    28

    111*   / वेस्टइंडीज

    2017/ भारत जीता

    29

    131  / श्रीलंका

    2017/ भारत जीता

    30

    110* / श्रीलंका

    2017/ भारत जीता

    31

    121  / न्यूजीलैंड

    2017/ भारत हारा

    32

    113 / न्यूजीलैंड

    2017/ भारत जीता

    33

    112  / दक्षिण अफ्रीका

    2018/ भारत जीता

    34

    160*  / दक्षिण अफ्रीका

    2018/ भारत जीता

    35

    129*  /दक्षिण अफ्रीका

    2018/ भारत जीता

    36

    140 / वेस्टइंडीज

    2018/ भारत जीता

    37

    157* / वेस्टइंडीज

    2018/ टाई

    38

    107 / वेस्टइंडीज

    2018/ भारत हारा

                        39         104 / ऑस्ट्रेलिया      2019/भारत जीता
                        40         116 / ऑस्ट्रेलिया    2019/भारत जीता
                        41        123 / ऑस्ट्रेलिया     2019/भारत हारा
                        42       120/वेस्टइंडीज 2019/भारत जीता
                       43  114*/वेस्टइंडीज 2019/भारत जीता
                      44 113/ बांग्लादेश 2022/ भारत जीता
                     45 113/ श्रीलंका 2023*

    एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में विराट कोहली द्वारा बनाई बनाये गए रिकॉर्ड निम्नानुसार हैं;

    1. कोहली ने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में डबल सेंचुरी नहीं बनायी है.

    2.  कोहली ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ 9 शतक, श्रीलंका  के खिलाफ 9, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक (8) और न्यूजीलैंड के खिलाफ 5,  दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 4, इंग्लैंड और बांग्लादेश के खिलाफ 4, पाकिस्तान के खिलाफ 2 और जिम्बाब्वे  के खिलाफ एक शतक बनाया है.

    3. कोहली ने वर्ष 2017 और 2018 में 6-6 शतक बनाए हैं.

    4. कोहली ने 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ "शेर बांग्ला राष्ट्रीय स्टेडियम", ढाका (बांग्लादेश) में अपना सर्वोच्च एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय स्कोर (183) बनाया था.

    5. कोहली ने भारत में 20 शतक और 20 विदेशी धरती पर जबकि 5 शतक न्यूट्रल ग्राउंड (ना मेजबान और ना ही मेहमान देश में) पर बनाये हैं.

     

    भारत में क्रिकेट मैच रेफरी, अंपायर और पिच क्यूरेटर को कितनी सैलरी मिलती है?

    Hemant Singh is an academic writer with 7+ years of experience in research, teaching and content creation for competitive exams. He is a postgraduate in International
    ... Read More

    आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

    Trending

    Latest Education News