Focus

    Optical Illusion: इस तस्वीर में अगर आपको दो लोग दिखाई दे रहे हैं तो तुरंत दिमाग के डॉक्टर को दिखाएं!

    Apr 20, 2022, 17:08 IST

    इस तस्वीर में अगर आपको दो या तीन इंसान नजर आ रहे हैं तो ये आपके लिए चिंता का विषय है और आपको दिमाग के डॉक्टर के पास जाने की जरूरत है। 

    Optical Illusion: इस तस्वीर में अगर आपको दो लोग दिखाई दे रहे हैं तो तुरंत दिमाग के डॉक्टर को दिखाएं!
    Optical Illusion: इस तस्वीर में अगर आपको दो लोग दिखाई दे रहे हैं तो तुरंत दिमाग के डॉक्टर को दिखाएं!

    सोशल मीडिया पर अजीबोगरीब चीजें वायरल होती रहती हैं। हाल ही में एक तस्वीर वायरल हो रही है जो आपकी दिमागी हालत बताने का दावा करती है। इस तस्वीर को बनाने वाले इंसान का दावा है कि तस्वीर में नज़र आने वाले लोगों की गिनती आपकी मेंटल हेल्थ दर्शाएगी। 

    पेंसिल से बनी इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर डार्कसैंडी नामक यूजर ने शेयर किया था। आपको इस तस्वीर में कितने लोग दिखाई दे रहे हैं?

    ये भी पढ़ें: Optical Illusion: इस तस्वीर में हैं 13 चेहरे, आपको कितने दिख रहे हैं?

    तस्वीर में हैं 7 इंसान और बिल्ली

    यूजर के मुताबिक, अगर आपको इस तस्वीर में 7 इंसान और एक बिल्ली दिखाई दे रही है तो आपका दिमाग सबसे तेज चलता है। अगर आपको 6 इंसान दिख रहे हैं, तो भी आपका दिमाग ठीक है। लेकिन अगर आपको दो या तीन इंसान नजर आ रहे हैं तो ये आपके लिए चिंता का विषय है और आपको दिमाग के डॉक्टर के पास जाने की जरूरत है। 

    लोगों ने इन जानवरों को भी खोज निकाला

    तस्वीर वायरल होने के बाद लोगों ने इस तस्वीर में इंसानों और बिल्ली को खोजना शुरू किया। जहां कुछ लोगों को सभी चीज़ें ढ़ूंढने में दिक्कत आई, वहीं कुछ लोगों ने बिल्ली के अलावा अन्य जानवर जैसे बत्तख, कुत्ता, चूहा आदि को भी खोज निकाला।

    कई यूजर्स के लिए बिल्ली खोजना कठिन था, तो कई के लिए सातों इंसानों को ढूंढना। वहीं कुछ को बिल्ली की जगह तस्वीर में चूहा दिखाई दिया। 

    पढ़ें: क्या है Omicron XE variant और आपको इससे कितना खतरा है?

    Arfa Javaid
    Arfa Javaid

    Content Writer

    Arfa Javaid is an academic content writer with 2+ years of experience in in the writing and editing industry. She is a Blogger, Youtuber and a published writer at YourQuote, Nojoto, UC News, NewsDog, and writers on competitive test preparation topics at jagranjosh.com

    ... Read More

    आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

    Trending

    Latest Education News