Focus

    उत्तर प्रदेश के प्रमुख शोध संस्थानों की सूची

    Sep 12, 2018, 17:00 IST

    यद्यपि उत्तर प्रदेश को बड़े औद्योगिक प्रदेश के रूप में नहीं माना जाता है फिर भी इस प्रदेश में कई विशिष्ट अनुसन्धान संस्थान मौजूद हैं. जैसे;लखनऊ में मौजूद ‘उत्तर प्रदेश कृषि अनुसन्धान संस्थान’ और ‘केंद्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान, मेरठ में मौजूद ‘केंद्रीय आलू अनुसंधान केंद्र’ और आगरा में स्थित ‘केंद्रीय कुष्ठ रोग संस्थान’. उत्तर प्रदेश की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में यह पूछा जाता है कि कौन सा अनुसन्धान संस्थान किस जिले में स्थित है.

    Research Institute in Uttar Pradesh
    Research Institute in Uttar Pradesh

    किसी भी देश या प्रदेश में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने से पहले वहां पर अनुसन्धान और विकास पर बहुत ध्यान देना पड़ता है. यदि अनुसन्धान अच्छा होगा तो औद्योगिक गतिविधियों में तेजी आएगी और उत्पाद उच्च कोटि के साथ-साथ कम मूल्य पर भी उपलब्ध होंगे.

    उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम की स्थापना मार्च 1961 में कानपुर में हुई थी. इसका कार्य प्रदेश में औद्योगिक क्षेत्रों का विकास करना है. उत्तर प्रदेश को देश के अन्य राज्यों की तुलना में औद्योगिक रूप से पिछड़ा माना जाता है लेकिन फिर भी प्रदेश में सूती वस्त्र मिलों की संख्या 14, कांच बनाने के कुल 32 कारखाने और चूड़ी बनाने के कुल 60 कारखाने हैं.

    जनगणना 2011: उत्तर प्रदेश का जनसांख्यिकीय डेटा


    इन कारखानों के अलावा प्रदेश के कई जिलों में बहुत से अनुसन्धान संस्थान भी मौजूद हैं. इस लेख में इन्ही अनुसन्धान संस्थानों की लोकेशन के बारे में बताया गया है.

     क्रम संख्या

     जिला

     संस्थान का नाम

     

        1.

     गाज़ियाबाद

     1. राष्ट्रीय जैव उर्वरक विकास केंद्र,

     2. कपड़ा अनुसंधान संस्थान

       2.

     सहारनपुर

     सेंट्रल पल्प एंड पेपर रिसर्च इंस्टीट्यूट

      

     

     

     

         3.

     लखनऊ

     1. उत्तर प्रदेश कृषि अनुसन्धान संस्थान

     2. केंद्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान

     3. भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान

     4. भारतीय विष विज्ञान अनुसंधान संस्थान

     5. बीरबल साहनी पुरावनस्पति शास्त्र अनुसंधान संस्थान

     6. राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान

     7. नेशनल ब्यूरो ऑफ़ फिश जेनेटिक रिसोर्सेज

     

     

         4.

     कानपुर

     1. J. K. कैंसर संस्थान

     2. केंद्रीय वस्त्र संस्थान

     3. भारतीय चमड़ा रंगाई एवं जुटा संस्थान

     4. भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान

     5. राष्ट्रीय चीनी अनुसंधान संस्थान

     

       5.

     ग्रेटर नॉएडा

     1. वी. वी. गिरी राष्ट्रीय श्रम संस्थान,

     2. राष्ट्रीय उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय विकास संस्थान

      6.

     मथुरा

     केन्द्रीय बकरी अनुसन्धान संस्थान

      7.

     बुलंदशहर

     केन्द्रीय कांच एवं सिरामिक अनुसन्धान व प्रसार केंद्र

      8.

     ग्रेटर नॉएडा

     राष्ट्रीय सांख्यिकीय प्रशासन अकादमी

      9.

     मेरठ

     केंद्रीय आलू अनुसंधान केंद्र

      10.

     बरेली

     1. केन्द्रीय पक्षी अनुसन्धान संस्थान (इज्ज़त नगर)

     2. भारतीय पशु चिकित्सा अनुसन्धान संस्थान (इज्ज़त नगर)

      11.

     झाँसी

     भारतीय चारागाह एवं अनुसन्धान संस्थान

      12.

     महोबा

     पान अनुसन्धान एवं प्रशिक्षण केंद्र

      13.

     इलाहाबाद

     1. हरिश्चंद्र अनुसन्धान संस्थान,

     2. केन्द्रीय अन्तर्स्थलीय मत्स्यिकी अनुसन्धान संस्थान

      14.

     वाराणसी

     1. भारतीय हथकरघा तकनीकी संस्थान

     2. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ हैंडलूम टेक्नोलॉजी

     3. भारतीय सब्जी अनुसन्धान संस्थान

      15.

     संत रविदास नगर

     भारतीय कालीन प्रद्योगिकी संस्थान

      16.

     रायबरेली

     नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ फैशन टेक्नोलॉजी

      17.

     आगरा

     केंद्रीय कुष्ठ रोग संस्थान

    उत्तर प्रदेश में स्थित मुख्य अनुसन्धान संस्थानों की ऊपर दी गयी सूची सभी प्रतियोगियों के लिए बहुत जरूरी है. विभिन्न परीक्षाओं में इन संस्थानों और उनके जिलों का मिलान करने के कहा जाता है.

    उत्तर प्रदेश से गुजरने वाले प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची

    भारत के 10 सबसे अमीर राज्य कौन से हैं?

    Hemant Singh is an academic writer with 7+ years of experience in research, teaching and content creation for competitive exams. He is a postgraduate in International
    ... Read More

    आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

    Trending

    Latest Education News