रोहित शर्मा के नाम में ‘हिट’ आता है शायद यही कारण है कि उनके फेंस उन्हें ‘हिटमैन’ के नाम से बुलाते हैं. वर्तमान में रोहित ICC की ODI रैंकिंग में भारतीय कप्तान विराट कोहली के बाद दूसरे स्थान पर हैं. रोहित शर्मा ने सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और रिकी पोंटिंग के बाद वनडे में सबसे अधिक 29 शतक लगाए हैं.
इस बात का उल्लेख करना जरूरी है कि अब तक कुल 38 भारतीय खिलाड़ियों ने वनडे में कम से कम एक शतक बनाया है. किसी भारतीय खिलाड़ी द्वारा पहला वनडे शतक 1983 के विश्व कप में कपिल देव द्वारा जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाया गया था. कपिल देव ने उस मैच में नाबाद 175 रन बनाए और भारत ने जिम्बाब्वे को हराया था.

(Rohit Sharma with his wife)
लेकिन अब भारत के इतने प्रतिभाशाली बल्लेबाज मौजूद हैं कि वे बड़ी आसानी से शतक लगा देते हैं. आइये इस लेख में जानते हैं कि हिटमैन ने अपने करियर में अब तक कितने शतक लगा दिए हैं. बता दें कि रोहित उन चुनिन्दा खिलाडियों में शामिल हैं जिन्होंने क्रिकेट के तीनों फोर्मट्स में शतक लगाये हैं.
वनडे में रोहित शर्मा के शतकों की सूची; (Rohit Sharma ODI Centuries List)
| रन | विपक्षी टीम | परिणाम (भारत) |
| 1. 114 | जिम्बाब्वे | हारा |
| 2. 101* | श्रीलंका | जीता |
| 3. 141* | ऑस्ट्रेलिया | जीता |
| 4. 209 | ऑस्ट्रेलिया | जीता |
| 5. 264 | श्रीलंका | जीता |
| 6. 138 | ऑस्ट्रेलिया | हारा |
| 7. 137 | बांग्लादेश | जीता |
| 8.150 | दक्षिण अफ्रीका | हारा |
| 9. 171* | ऑस्ट्रेलिया | हारा |
| 10. 124 | ऑस्ट्रेलिया | हारा |
| 11. 123* | बांग्लादेश | जीता |
| 12. 124* | श्रीलंका | जीता |
| 13. 104 | श्रीलंका | जीता |
| 14. 125 | ऑस्ट्रेलिया | जीता |
| 15. 147 | न्यूजीलैंड | जीता |
| 16. 208* | श्रीलंका | जीता |
| 17. 115 | दक्षिण अफ्रीका | जीता |
| 18. 137* | इंगलैंड | जीता |
| 19. 111* | पाकिस्तान | जीता |
| 20. 152* | वेस्ट इंडीज | जीता |
| 21. 162 | वेस्ट इंडीज | जीता |
| 22. 133 | ऑस्ट्रेलिया | हारा |
| 23. 122* | दक्षिण अफ्रीका | जीता |
| 24. 140 | पाकिस्तान | जीता |
| 25. 102 | इंगलैंड | हारा |
| 26. 104 | बांग्लादेश | जीता |
| 27. 103 | श्रीलंका | जीता |
| 28. 159 | वेस्ट इंडीज | जीता |
| 29. 119 | ऑस्ट्रेलिया | जीता |
| रोहित द्वारा टेस्ट मैचों में शतक | ||
| 11. 177 | Wवेस्ट इंडीज | Wजीता |
| 22. 111* | Wवेस्ट इंडीज | Wजीता |
| 33. 102* | Sश्रीलंका
| Wजीता |
| 44. 176 | ददक्षिण अफ्रीका | जीजीता |
| 55.127 | दक्षिण अफ्रीका | जीजीता |
| 66.212 | ददक्षिण अफ्रीका | जीता |
| रोहित द्वारा T-20I में लगाये गए शतक | ||
| 11. 106 | sदक्षिण अफ्रीका | Lहारा |
| 22. 118 | Sश्रीलंका | Wजीता |
| 33. 100* | Eइंग्लैंड | Wजीता |
| 44. 111* | Wवेस्ट इंडीज | Wजीता |
रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 वनडे शतक, श्रीलंका के खिलाफ वनडे में 6 शतक और वेस्टइंडीज के खिलाफ सभी प्रारूपों में 5 शतक लगाए हैं. ध्यान रहे कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे अधिक 9 वनडे शतक केवल सचिन तेंदुलकर ने बनाये हैं.
क्रिकेट में विराट कोहली के रिकॉर्ड
रोहित शर्मा ने 6 टेस्ट शतक बनाये हैं और सभी में भारत जीता है. रोहित के कुल 39 शतकों में से केवल 8 मैचों में भारत हारा है अर्थात जिन शेष 31 मैचों में रोहित ने शतक लगाया है उसमें सभी में भारत जीता है. श्रीलंका एकमात्र टीम है जिसके खिलाफ रोहित शर्मा ने वनडे में 2, दोहरे शतक बनाए हैं.
रोहित शर्मा के कुछ दिलचस्प रिकॉर्ड इस प्रकार हैं; (Rohit Sharma Records)
1. वनडे में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर (264) का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है.
2. रोहित, सचिन और विराट कोहली के बाद वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय हैं. सचिन और कोहली ने एकदिवसीय मैचों में क्रमशः 49 और 43 शतक बनाए हैं
3. वह क्रिकेट विश्व कप के 12वें संस्करण में एकमात्र बल्लेबाज हैं जिन्होंने 5 शतक बनाए हैं.
4. रोहित शर्मा, टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक बनाने वाले छठे भारतीय बने हैं.
5. क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय रोहित थे, अन्य दो सुरेश रैना और KL राहुल हैं.
6. विश्व में ODI क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के (232) लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी रोहित शर्मा ही हैं.
निष्कर्ष में यह कहा जा सकता है कि रोहित शर्मा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बहुत तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं. उनके इसी बेहतर प्रदर्शन के कारण ICC ने उन्हें वर्ष 2019 का बेस्ट ODI प्लेयर चुना है. उम्मीद है कि रोहित अपने प्रदर्शन में विराट कोहली जैसी निरंतरता लायेंगे.
ICC अवार्ड्स 2019: विजेताओं की पूरी सूची
वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट के 24 रिकॉर्ड की सूची
Comments
All Comments (0)
Join the conversation