Focus

    विश्व के सबसे बड़े निवेशक वॉरेन बफेट के बारे में 11 रोचक तथ्य

    Mar 2, 2017, 16:04 IST

    ‘वारेन बफेट’ आज दुनिया के तीसरे सबसे अमीर आदमी हैं उनकी वर्तमान संपत्ति 63 अरब डॉलर है| बचपन में ‘वाशिंगटन पोस्ट’ नाम के समाचार पत्र को बाँट कर मात्र 175 डॉलर प्रति महीने कमाने वाले बफेट आज पूरी दुनिया में सबसे बड़े निवेशक के तौर पर जाने जाते हैं| इस लेख में हमने ‘वारेन बफेट’ से जुड़े उन तथ्यों के बारे में बताया है जो कि आज से पहले बहुत ही कम लोगों को पता थे |

    वारेन बफेट’ आज दुनिया के तीसरे सबसे अमीर आदमी हैं उनकी वर्तमान संपत्ति 63 अरब डॉलर है| बचपन में ‘वाशिंगटन पोस्ट’ नाम के समाचार पत्र को बाँट कर मात्र 175 डॉलर प्रति महीने कमाने वाले बफेट आज सभी के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं| इस लेख में हमने उन तथ्यों के बारे में बताया है जो कि आज से पहले बहुत ही कम लोगों को पता थे |

    1. वारेन बफेट ने "बर्कशायर हैथवे" को 1964 में इसलिये खरीदा था ताकि वह इसके सीईओ को बर्खास्त कर सकें।

    Warren-Buffett

    2. वह अब तक कुल 25 अरब डॉलर दान कर चुके हैं अर्थात वह अभी तक इतने डॉलर दान कर चुके हैं कि पांच एप्पल "अंतरिक्ष यान" परिसरों का निर्माण किया जा सकता है|

    3. बफेट की 63 अरब डॉलर की संपत्ति लेबनान और आइसलैंड की कुल GDP के बराबर है।

    Warren-Buffett-richest

    4. बफेट की एक दिन की औसत आय 37 मिलियन डॉलर है।

    5. बफेट के दिन का लगभग 80 प्रतिशत समय किताबें पढने में बीतता है | वह कहते हैं कि वह अपने ऑफिस में बैठकर लगभग 600 से 1000 पृष्ठों को रोजाना पढ़ते हैं |

    Warren-Buffett-reading

    Image source:google.com

    6.  वॉरेन बफेट ने अपनी जीवन में अभी तक केवल एक ईमेल भेजा है। यह ईमेल उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट के जेफ राइक्स (Jeff Raikes) के लिए भेजा गया था, और यह उनका पहला और आखिरी ईमेल बन गया है l

    जाने बाबासाहेब डॉ. बी. आर. अम्बेडकर के बारे में 25 अनजाने तथ्य

    7. वर्तमान में 85 वर्षीय बफेट ने अपनी कुल संपत्ति का 99% हिस्सा अपना 50वा जन्मदिन मनाने के बाद कमाया है| 50वें जन्मदिन पर बफेट के पास केवल 300 मिलियन डॉलर थे जबकि आज उनके पास 63 अरब डॉलर हैं और वह दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं|

    8. दुनिया के तीसरे सबसे बड़े अमीर ने 1941 में पहली बार 6 शेयर खरीदे थे तब वह सिर्फ 11 साल का था। उसके शेयर खरीदते ही उनके दाम गिर गए और जैसे ही उसने शेयर बेच दिए उनके दाम 500% बढ़ ($40 प्रति शेयर से $200 प्रति शेयर) गए थे |

    9. अपनी पहली नौकरी में 'बफेट' वाशिंगटन पोस्ट के समाचार पत्रों को बांटते थे| उन्होंने 'ओहामा' में अपने पड़ोसियों को वाशिंगटन पोस्ट की लगभग 500,000 प्रतियां वितरित की, और उन्हें इस काम के लिए $175 प्रति महीने मिलते थे |

    10. उनका प्रसिद्द कथन यह कि "यदि 'आज' आपने वो चीज खरीद ली है जिसकी आपको 'जरुरत नही है' तो कल आपको वो चीज बेचनी पड़ सकती है जिसकी आपको सख्त जरुरत होगी"l

    11.वॉरेन बफेट को जंक फूड (junk food) से बहुत प्यार है और वह 2,500 कैलोरी एक दिन में खाते है। उनका पसंदीदा खाना ‘चीज़बर्गर’ है जो कि वह कोक के साथ खाना पसंद करते हैं |

    Warren-Buffett-eating

    वॉरेन बफेट दुनिया के उन कुछ गिने चुने लोगों में से हैं जिन्होंने लोगों को हर समय सकारात्मक सोच के लिए प्रेरित किया है | यह कितनी सकारात्मक बात है कि जिस आदमी को बचपन में अपने पहले ही निवेश में घाटा उठाना पड़ा हो और आज उसकी गिनती दुनिया के सबसे बड़े निवेशकों की जाती हो |

    जानिये डोनाल्ड ट्रम्प के बारे में 10 रोचक तथ्य

    ऑस्कर पुरस्कारों में नामांकित एवं पुरस्कार विजेता भारतीयों की सूची

    Hemant Singh is an academic writer with 7+ years of experience in research, teaching and content creation for competitive exams. He is a postgraduate in International
    ... Read More

    आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

    Trending

    Latest Education News