Focus

    Elon Musk Richer Than Jeff Bezos: अरबपतियों की रेस में Elon Musk का दबदबा, Jeff Bezos से इतने अरब डॉलर ज्यादा है संपत्ति

    Apr 13, 2022, 12:54 IST

    एलन मस्क की संपत्ति पिछले कुछ वक्त से आसमान छू रही है। बता दें कि दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति के रुप में मस्क अपनी स्थिति और मज़बूत कर रहे हैं। फोर्ब्स के मुताबिक मस्क की संपत्ति अब 265.1 अरब डॉलर हो गई है। वहीं जेफ बेजोस की कुल संपत्ति 176.6 अरब डॉलर है। 

    Elon Musk Richer Than Jeff Bezos | अरबपतियों की रेस में एलन मस्क का दबदबा, जेफ बेजोस से इतने अरब डॉलर ज्यादा है संपत्ति
    Elon Musk Richer Than Jeff Bezos | अरबपतियों की रेस में एलन मस्क का दबदबा, जेफ बेजोस से इतने अरब डॉलर ज्यादा है संपत्ति

    एलन मस्क (Elon Musk) आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी अपने सुझावों और मीम्स की वजह से तो कभी अपनी कंपनियों और संपत्ति की वजह से। इस बार वह अपनी संपत्ति की वजह से सुर्खियों में हैं। 

    हाल ही में एलन मस्क की संपत्ति जेफ बेजोस (Jeff Bezos) से पूरे 100 अरब डॉलर ज्यादा हो गई थी। उस समय, फोर्ब्स के अनुसार, मस्क की कुल संपत्ति 282 अरब डॉलर थी जबकि अमेजन के संस्थापक की कुल संपत्ति 183.6 अरब डॉलर थी। 

    आसमान छू रही है मस्क की संपत्ति

    एलन मस्क की संपत्ति पिछले कुछ वक्त से आसमान छू रही है। बता दें कि दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति के रुप में मस्क अपनी स्थिति और मज़बूत कर रहे हैं। फोर्ब्स के मुताबिक मस्क की संपत्ति अब 265.1 अरब डॉलर हो गई है। वहीं जेफ बेजोस की कुल संपत्ति 176.6 अरब डॉलर है। 

    कोरोना महामारी के दौरान बढ़ी संपत्ति

    कोरोना महामारी के दौरान कई अरबपतियों की संपत्ति में इजाफा हुआ है। इस सूची में सबसे पहले पायदान पर मस्क हैं। साल 2020 में उनकी संपत्ति में रिकॉर्ड 110 अरब डालर से ज्यादा की वृद्धि हुई थी। साल 2021 में भी मस्क की संपत्ति में इजाफा देखने को मिला और नवंबर 2021 में टेस्ला के शेयर्स में रिकॉर्ड उछाल की वजह से उनकी संपत्ति 340.4 अरब डॉलर पहुंच गई थी।

    जानें 10 IAS अधिकारियों के बारे में जो बाद में नेता बनें

    कौन हैं दुनिया के शीर्ष 10 अरबपती?

    1- एलन मस्क (265.1 अरब डॉलर)
    2- जेफ बेजोस (176.6 अरब डॉलर)
    3- बर्नार्ड अरनॉल्ट एंड फैमिली (166.5 अरब डॉलर)
    4- बिल गेट्स (131.9 अरब डॉलर)
    5- वारेन बफेट (126.2 अरब डॉलर)
    6- गौतम अडानी एंड फैमिली (121.7 अरब डॉलर)
    7- लैरी एलिसन (110.7 अरब डॉलर)
    8- लेरी पेज (109.0 अरब डॉलर)
    9- सर्गी ब्रिन (104.8 अरब डॉलर)
    10- मुकेश अंबानी (97.9 अरब डॉलर)

    केंद्रीय मंत्रियों को बंगले कैसे अलॉट किए जाते हैं?

    Arfa Javaid
    Arfa Javaid

    Content Writer

    Arfa Javaid is an academic content writer with 2+ years of experience in in the writing and editing industry. She is a Blogger, Youtuber and a published writer at YourQuote, Nojoto, UC News, NewsDog, and writers on competitive test preparation topics at jagranjosh.com

    ... Read More

    आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

    Trending

    Latest Education News