Focus

    भारत की राजनीतिक संरचना: भारत के केंद्र शासित प्रदेश

    Sep 5, 2017, 12:21 IST

    भारत में इस समय 7 केंद्र शासित प्रदेश और 29 राज्य हैं. इस लेख में ‘भारत के केंद्र शासित प्रदेश’ पर 10 प्रश्नों की एक प्रश्नोत्तरी दी जा रही है इसमें छात्रों की सुविधा के लिए प्रश्नों का उत्तर भी दिया गया है. उम्मीद है कि यह क्विज IAS/PCS/SSC/CDS तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे प्रतियोगियों की बहुत मदद करेगी.

    भारत में इस समय 7 केंद्र शासित प्रदेश और 29 राज्य हैं. इस लेख में ‘भारत के केंद्र शासित प्रदेश’ पर 10 प्रश्नों की एक प्रश्नोत्तरी दी जा रही है इसमें छात्रों की सुविधा के लिए प्रश्नों का उत्तर भी दिया गया है. उम्मीद है कि यह क्विज IAS/PCS/SSC/CDS तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे प्रतियोगियों की बहुत मदद करेगी.

    1. निम्न में से किस संघ शासित प्रदेश में मंत्रिपरिषद चुनी जाती है ?

    (a) दिल्ली

    (b) चंडीगढ़

    (c) अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह

    (d) दमन एवं दीव

    उत्तर a

    व्याख्या: दिल्ली और पुदुचेरी ही अकेले दो ऐसे संघ शासित प्रदेश है जहाँ पर मंत्रिपरिषद चुनी जाती है.

    2. निम्न में से कौन सा कथन सही नही है?

    (a) वर्तमान में भारत के पास एक भी अर्जित राज्य नही है?

    (b) केंद्र शासित प्रदेश वह क्षेत्र है जो सीधे केंद्र सरकार के नियंत्रण में होता है

    (c) दिल्ली को 1992 से “राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र” के रूप में जाना जाने लगा है

    (d) अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह “मद्रास उच्च न्यायालय” के न्याय क्षेत्र में आता है.

    उत्तर d

    व्याख्या: अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह “कोलकाता उच्च न्यायालय” के न्याय क्षेत्र में आता है.

    3. निम्न में से किस संघ शासित प्रदेश के विधायक राष्ट्रपति के चुनाव में भाग नही लेते हैं?

    (a) लक्षद्वीप

    (b) चंडीगढ़

    (c) पुदुचेरी

    (d) a और b दोनों

    उत्तर d

    व्याख्या: राष्ट्रपति के चुनाव में सिर्फ दिल्ली और पुदुचेरी विधानसभा के सदस्य भाग लेते हैं.

    4. संघ शासित प्रदेश “दमन एवं दीव” में कौन शासन करता है ?

    (a) उप राज्यपाल

    (b) प्रशासक

    (c) मुख्यमंत्री

    (d) गुजरात उच्च न्यायालय

    उत्तर b

    व्याख्या: प्रशासक

    5. दिल्ली के मुख्य मन्त्री को कौन नियुक्त करता है ?

    (a) राष्ट्रपति

    (b) गृह मंत्री

    (c) उप राज्यपाल

    (d) निम्न में से कोई नही

    उत्तर a

    व्याख्या: राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रियों को नियुक्त करता है.

    6. केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली का शासन किसके द्वारा संचालित होता है?

    (a) राष्ट्रपति के द्वारा

    (b) उप-राज्यपाल के द्वारा

    (c) गृह मंत्री द्वारा

    (d) केवल a और b

    उत्तर a

    व्याख्या: राष्ट्रपति के द्वारा

    7. निम्न में से कौन सा संघ शासित राज्य समवर्ती सूची पर कानून बना सकता है?

     (a) चंडीगढ़

    (b) जम्मू & कश्मीर

    (c) पुदुचेरी

    (d) लक्षद्वीप

    उत्तर c

    व्याख्या: पुदुचेरी

    8. किस संविधान संशोधन के आधार पर दिल्ली को विशेष राज्य का दर्जा दिया गया है?

    (a) 91 वें

    (b) 69 वें

    (c) 54 वें

    (d) 73 वें

    उत्तर b

    व्याख्या: 69 वें संविधान संशोधन (1991)के आधार पर दिल्ली को विशेष राज्य का दर्जा दिया गया है?

    9.  दिल्ली का मुख्यमंत्री किसे अपना त्यागपत्र देगा?

    (a) भारत के राष्ट्रपति को

    (b) प्रदेश के उपराज्यपाल को

    (c) दिल्ली के उपमुख्यमंत्री को

    (d) दिल्ली विधान सभा अध्यक्ष को

    उत्तर a

    व्याख्या: भारत के राष्ट्रपति को

    10. किसी संघ शासित राज्य में उच्च न्यायालय स्थापित करने का अधिकार किसके पास है?

    (a) राष्ट्रपति

    (b) सुप्रीम कोर्ट

    (c) संसद

    (d) निम्न में से कोई नही

    उत्तर c

    व्याख्या: संसद

    राजनीतिक संरचना क्विज

    Hemant Singh is an academic writer with 7+ years of experience in research, teaching and content creation for competitive exams. He is a postgraduate in International
    ... Read More

    आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

    Trending

    Latest Education News