Focus

    गांधी जयंती पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

    Nov 30, 2021, 12:37 IST

     Gandhi Jayanti: हर साल गांधी जयंती 2 अक्टूबर को भारत में "राष्ट्रपिता" महात्मा गांधी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाई जाती है. यह भारत में तीन राष्ट्रीय अवकाशों में से एक है. आइए गांधी जयंती पर महात्मा गांधी और उनके द्वारा किए गए आन्दोलन और स्वतंत्रता संग्राम के बारे में जानते हैं .

    GK Questions and Answers on Mahatama Gandhi jayanti
    GK Questions and Answers on Mahatama Gandhi jayanti

    Gandhi Jayanti: गांधी जयंती हर साल 2 अक्टूबर को मोहनदास करमचंद गांधी, जिन्हें अक्सर महात्मा गांधी के नाम से जाना जाता है, की जयंती के रूप में मनाया जाता है. यह दिन देशवासियों को इस महान नेता को श्रद्धांजलि देने का एक उत्कृष्ट अवसर प्रदान करता है, जिन्होंने देश की भलाई के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए.  इस साल गांधी जी की 152वीं जयंती मनाई गई. इस लेख में महात्मा गांधी द्वारा किए गए आन्दोलन, इत्यादि के बारे में प्रश्न और उत्तर दिए गए हैं. आइये इनकों हल करते हैं.

    गांधी जयंती एक राष्ट्रीय अवकाश है. इस दिन सरकारी कार्यालय, डाकघर सब बंद रहते हैं. अन्य व्यवसाय, स्टोर, संगठन भी बंद रहते हैं और कई कुछ समय के लिए खोलकर जल्दी बंद कर देते हैं.

    महात्मा गांधी को स्वतंत्रता के संघर्ष में उनके अविस्मरणीय योगदान के लिए याद किया जाता है. महात्मा गांधी ने स्वतंत्रता संघर्ष आंदोलन में "सत्याग्रह" का मार्ग चुना था. इसमें कोई संदेह नहीं हैं कि वे भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनितिक और अध्यात्मिक नेता थे.

    1. ये कथन किसने कहा "ऐसे जियो जैसे कि तुम कल मरने वाले हो. ऐसे सीखो की तुम हमेशा के लिए जीने वाले हो"
    A. महात्मा गांधी
    B. पंडित जवाहर लाल नेहरू 
    C. लाल बहादुर शास्त्री
    D. सरोजिनी नायडू
    Ans. A
    व्याख्या: यह महात्मा गांधी द्वारा कहा गया प्रसिद्ध कथन अथवा विचार है.

    2. अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस कब मनाया जाता है?
    A. 14 अगस्त
    B. 16 मई
    C. 8 अक्टूबर
    D. 2 अक्टूबर
    Ans: D
    व्याख्या: शिक्षा और जन जागरूकता के माध्यम से अहिंसा को बढ़ावा देने के लिए हर साल 2 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस मनाया जाता है. 2007 में, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस की स्थापना के लिए A/RES/61/271 रेसोल्यूशन पास किया था.

    3. महात्मा गांधी ने "Unto This Last" को गुजराती में अनुवाद करने पर शीर्षक को क्या नाम दिया था?
    A. मानवता 
    B. सदभावना
    C. सर्वोदय
    D.  अहिंसा
    Ans: C
    व्याख्या: महात्मा गांधी ने 1908 में सर्वोदय के शीर्षक के तहत "Unto This Last" को गुजराती में अनुवादित किया था.

    4. महात्मा गांधी का जन्म किस स्थान पर हुआ था?
    A. पोरबंदर
    B. मध्यप्रदेश
    C. कर्नाटक
    D. आंध्रप्रदेश
    Ans: A
    व्याख्या: महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर, 1869 को पोरबंदर, गुजरात में हुआ था.

    READ| दक्षिण अफ्रीका से भारत तक महात्मा गाँधी की यात्रा एवं उनके प्रयोग

    5. गांधी जी का नाम निम्नलिखित में से किस नारे से जुड़ा है?
    A. करो या मरो
    B. तम मुझे  खून दो में तुम्हें आजादी दूंगा
    C. स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार है
    D. जय हिंद
    Ans: A
    व्याख्या: अगस्त 1942 में शुरू हुए भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान महात्मा गांधी ने "करो या मरो" का नारा दिया था.

    6. महात्मा गांधी और उनके स्वयंसेवकों ने दांडी मार्च कब शुरू की थी?
    A. 1928 
    B. 1930
    C. 1931
    D. 1933
    Ans. B
    व्याख्या: 12 मार्च, 1930 को महात्मा गांधी और उनके स्वयंसेवकों ने दांडी मार्च की शुरुआत की थी. यह सविनय अवज्ञा आंदोलन की भी शुरुआत थी.

    7. महात्मा गांधी और उनके स्वयंसेवकों ने साबरमती आश्रम से दांडी तक की की यात्रा को कितने दिनों में तय किया था?
    A. 24
    B. 20
    C. 21
    D. 17
    Ans: A
    व्याख्या: महात्मा गांधी ने अपने प्रसिद्ध दांडी मार्च के साथ सविनय अवज्ञा आंदोलन शुरू किया जो 12 मार्च, 1930 को शुरू हुआ और 6 अप्रैल, 1930 को समाप्त हुआ. दांडी मार्च को नमक सत्याग्रह के नाम से भी जाना जाता है.

    8. साबरमती आश्रम कहाँ पर स्थित है?
    A. राजकोट
    B. अहमदाबाद
    C. पठानकोट
    D. बड़ौदा
    Ans: B
    व्याख्या: सत्याग्रह आश्रम का निर्माण महात्मा गांधी ने 25 मई, 1915 को अहमदाबाद में अपना पहला आश्रम के रूप में किया था. जब वे अपने 25 साथियों के साथ दक्षिण अफ्रीका से भारत वापस आए थे. बाद में, इसे जुलाई 1917 में साबरमती नदी के किनारे स्थानांतरित कर दिया गया और साबरमती आश्रम नाम दिया गया.

    9.  निम्नलिखित में से कौन सी पुस्तक महात्मा गांधी द्वारा लिखी गई है?
    A. सत्य के साथ मेरे प्रयोगों की कहानी (The Story of My Experiments with Truth)
    B. हिंद स्वराज (Hind Swaraj)
    C. सत्याग्रह (Satyagraha)
    D. उपरोक्त सभी
    Ans. D
    व्याख्या: उपर्युक्त सभी पुस्तकें महात्मा गांधी द्वारा लिखी गई हैं.

    10. निम्नलिखित में से कौनसा आन्दोलन भारत में महात्मा गांधी का पहला आंदोलन था?
    A. चंपारण सत्याग्रह
    B. बारदोली सत्याग्रह
    C. दांडी मार्च
    D. खेड़ा सत्याग्रह
    Ans: A
    व्याख्या: पहला सत्याग्रह 1917 में बिहार के चंपारण जिले में महात्मा गांधी द्वारा शुरू किया गया था.

    11. 1920 में, महात्मा गांधी ने किस आंदोलन की शुरुआत की थी?
    A. खिलाफत आंदोलन
    B. खेड़ा आंदोलन
    C. असहयोग आंदोलन
    D. सविनय-अवज्ञा आंदोलन
    Ans. C
    व्याख्या: असहयोग आंदोलन की शुरुआत 1920 में महात्मा गांधी ने की थी.

    12. निम्नलिखित में से कौन सा उद्धरण महात्मा गांधी द्वारा लिखा गया है?
    A. "आजादी का कोई अर्थ नहीं है यदि इसमें गलतियां करने की आजादी शामिल न हों".
    B. "पहले वे आपको अनदेखा करेंगे, फिर वे आप पर हसेंगे, फिर वे आपसे लड़ेंगे और फिर आप जीत जाएंगे."
    C. "क्रूरता का उत्तर क्रूरता से देने का अर्थ अपने नैतिक व बौद्धिक पतन को स्वीकार करना है."
    D. उपरोक्त सभी
    Ans. D
    व्याख्या: विकल्पों में दिए गए उपरोक्त सभी उद्धरण महात्मा गांधी द्वारा लिखे गए हैं.

    13. 1982 की फिल्म गांधी में महात्मा गांधी का किरदार किसने निभाया है?
    A. बेन किंग्सले (Ben Kingsley)
    B. रोशन सेठ (Roshan Seth)
    C. जॉन गिल्गड (John Gielgud)
    D. उपरोक्त में से कोई नहीं
    Ans. A
    व्याख्या: गांधी फिल्म में, महात्मा गांधी की भूमिका बेन किंग्सले और नाथूराम गोडसे की हर्ष नय्यर द्वारा निभाई गई थी.

    14. टाइम मैगज़ीन ने किस वर्ष में महात्मा गांधी को मैन ऑफ द ईयर घोषित किया था?
    A. 1930
    B. 1932
    C. 1935
    D. 1936
    Ans. A
    व्याख्या: 1930 में, टाइम मैगज़ीन द्वारा गांधी को मैन ऑफ द ईयर नामित किया गया था.

    15. महात्मा गांधी की हत्या कब हुई थी?
    A. 30 दिसंबर, 1947
    B. 30 जनवरी, 1948
    C. 30 फरवरी, 1948
    D. 30 मार्च, 1948
    Ans. B
    व्याख्या: 30 जनवरी,1948 को नाथूराम गोडसे द्वारा मोहनदास करमचंद गांधी की हत्या कर दी गई थी.
    उम्मीद है आपको ये प्रश्न पसंद आए होंगे और महात्मा गांधी अथवा गांधी जयंती के बारे में जानकारी प्राप्त हुई होगी.

    गांधी जी के बारे में दस रोचक तथ्य शहीद दिवस पर महात्मा गांधी को क्यों याद किया जाता है?

     

     

    Shikha Goyal is a journalist and a content writer with 9+ years of experience. She is a Science Graduate with Post Graduate degrees in Mathematics and Mass Communication & Journalism. She has previously taught in an IAS coaching institute and was also an editor in the publishing industry. At jagranjosh.com, she creates digital content on General Knowledge. She can be reached at shikha.goyal@jagrannewmedia.com
    ... Read More

    आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

    Trending

    Latest Education News