Focus

    भारत ने अब तक कितने नोबेल पुरस्कार जीते हैं?

    Jun 15, 2017, 10:44 IST

    नोबेल पुरस्कार की स्थापना स्वीडिश वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की इच्छा के अनुसार 1895 में की गयी थी. सन 1901 के बाद से यह पुरस्कार 6 क्षेत्रों; भौतिकी, रसायन विज्ञान, साहित्य, शांति, चिकित्सा और अर्थशास्त्र (1968 में शुरू हुआ था) में दिया जाता है. अभी तक 8 भारतीयों को यह पुरस्कार मिल चुका है. श्री रविंद्रनाथ टैगोर इस पुरस्कार को 1914 में प्राप्त करने वाले पहले भारतीय थे।

    नोबेल पुरस्कार वितरण समारोह हर साल स्टॉकहोम, स्वीडन में आयोजित होता है। प्रत्येक नोबेल विजेता को  एक स्वर्ण पदक, एक डिप्लोमा, और 1.2 मिलियन अमेरिकी डॉलर दिए जाते हैं. यह पुरस्कार मरणोपरांत प्रदान नहीं किया जाता है लेकिन यदि किसी व्यक्ति को यह पुरस्कार देने की घोषणा कर दी गयी परन्तु वह इसे लेने के पहले ही मर जाता है तो पुरस्कार उसके किसी सम्बन्धी को दिया जाता है.

    सन 1901 से 2016 तक, 885 पुरस्कार विजेताओं और 26 संगठनों को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। 1980 से पहले तक नोबेल पुरस्कार के तहत दिए जाने वाले मेडल का निर्माण 23 कैरेट सोने से किया जाता था, जबकि 1980 के बाद पदक के निर्माण में 18 कैरेट के सोने (green gold) के प्लेट का इस्तेमाल किया जाता है, जिसके ऊपर 24 कैरेट के सोने की परत चढ़ाई जाती है.

    nobel-prize

    Image source:bhavanajagat.com

    रैमन मैग्सेसे पुरस्कार को जीतने वाले भारतीय

    इस लेख में हमने केवल उन्हीं देशों को शामिल किया है, जिन्होंने कम से कम 5 नोबेल पुरस्कार जीते हैं। यहां सभी प्राप्तकर्ताओं की सूची और उनके द्वारा जीते गए नोबेल पुरस्कारों की संख्या यहां दी गई है:

    malala-kailash nobel

    Image source:Madhyamam

    1. संयुक्त राज्य अमेरिका  363

    2. यूनाइटेड किंगडम       124

    3. जर्मनी                    106

    4. फ़्रांस                       68

    5. स्वीडन                    31

    6. रूस                        27

    7. स्विट्जरलैंड              26

    पद्म पुरस्कार: भारत के नागरिक सम्मान

    8. जापान                   25

    9. कनाडा                   25

    10. ऑस्ट्रिया             21

    11. इटली                 20

    12. नीदरलैंड              20

    13. नॉर्वे                   13

    14. डेनमार्क               14

    15. ऑस्ट्रेलिया           12

    16. इज़राइल             12

    17. पोलैंड                 12

    18. चीन                   12

    19. आयरलैंड             10

    20. दक्षिण अफ्रीका       10

    21. बेल्जियम            10

    22. हंगरी                  9

    23. भारत                  8

    24. स्पेन                   8

    25. इज़राइल               6

    26. बेल्जियम              6

    27. फिनलैंड                5

    28. अर्जेंटीना                5

    29. चेक गणराज्य         5

    30. पाकिस्तान             2

    विश्व                       885

    नोबेल पुरस्कार जीतने वाले भारतीय नागरिकों के नाम
    1. रबींद्रनाथ टैगोर - साहित्य में नोबेल पुरस्कार (1913)
    2. सीवी रमन - भौतिकी में नोबेल पुरस्कार      (1930)
    3. मदर टेरेसा - नोबेल शांति पुरस्कार             (1979)
    4. अमर्त्य सेन - आर्थिक क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार (1998)
    5. कैलाश सत्यार्थी - नोबेल शांति पुरस्कार        (2014)

    nobel-winners-indians

    Image source:Mapsofindia

    भारत में जन्मे नोबेल पुरस्कार विजेता हैं:

    1. हर गोबिंद खुराना - फिजियोलॉजी या मेडिसिन में नोबेल पुरस्कार (1968)

    2. सुब्र्रह्मण्यन चंद्रशेखर - भौतिकी में नोबेल पुरस्कार                (1983)

    3. वेंकटरमन रामकृष्णन - रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार         (2009)

    सबसे युवा नोबेल पुरस्कार विजेताओं के नाम

      उम्र

          विजेता

       क्षेत्र (वर्ष)

    17

     मलाला यूसुफज़ई

     शांति (2014)

    25

     लॉरेंस ब्रैग

     भौतिकी (1915)

    31

     वर्नर हाइजेनबर्ग

     भौतिकी (1932)

    31

     तुंग दाओ ली

     भौतिकी (1957)

    31

     कार्ल डी. एंडरसन

     भौतिकी (1936)

    31

     पॉल ए एम डिराक

     भौतिकी (1933)

    32

     फ्रेडरिक बैंटिंग

     मेडिसिन (1923)

    32

     तवाककोल कर्मन

     शांति  (2011)

    32

     रुडोल्फ मोसबॉयर

     भौतिकी (1961)

    32

     मॉरेड कोरिगन

     शांति (1976)

    33

     जोशुआ लैडरबर्ग

     चिकित्सा (1958)

    33

     बेट्टी विलियम्स

     शांति (1976)

    33

     रिगोबर्टा मेनचू

     शांति 1992

    नोबेल पुरस्कार को शिक्षा के क्षेत्र में सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार माना जाता है। अमेरिका 363 पुरस्कार प्राप्त कर इस दौड़ में सबसे आगे बना हुआ है. आज तक भारत ने सिर्फ 8 नोबेल पुरस्कार जीते हैं. वहीँ दीसरी तरफ यूरोप में बहुत से ऐसे छोटे देश हैं जिन्होंने भारत से ज्यादा नोबेल पुरस्कार जीते हैं. यह सभी नागरिकों के साथ-साथ भारत सरकार के लिए भी चिंता का विषय होना चाहिए कि क्यों इस दौड़ में भारत पीछे रह गया है.

    भारत रत्न : भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

    Hemant Singh is an academic writer with 7+ years of experience in research, teaching and content creation for competitive exams. He is a postgraduate in International
    ... Read More

    आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

    Trending

    Latest Education News