Focus

    'चौसा' आम का नाम चौसा कैसे पड़ा? जानें शेरशाह सूरी से जुड़ी कहानी

    May 10, 2022, 15:02 IST

    फलों का राजा तो आम है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आमों का राजा कौन है? चौसा आम का नाम चौसा कैसे पड़ा? और कुछ आम खट्टे और कुछ मीठे क्यों होते हैं?

    Interesting facts about Mango in Hindi | 'चौसा' आम का नाम चौसा कैसे पड़ा? जानें शेरशाह सूरी से जुड़ी कहानी
    Interesting facts about Mango in Hindi | 'चौसा' आम का नाम चौसा कैसे पड़ा? जानें शेरशाह सूरी से जुड़ी कहानी

    आमों का मौसम आ गया है। आपको रेढ़ी पर, सुपरमार्केट में और अपने घर में आम नजर आने लगे होंगे। शायद ही कोई ऐसा होगा जिसे आम पसंद नहीं होगा क्योंकि इसकी 1500 से ज्यादा किस्में हैं और सभी एक से बढ़कर एक। 

    आम की लोगों के बीच दीवानगी को देखते हुए आज हम आपको लिए आम से जुड़े कुछ रोचक तथ्य लाए हैं। 

    'चौसा' आम का नाम चौसा कैसे पड़ा?

    इसके लिए आपको हमारे साथ कई सौ साल पीछे चलना होगा। बात है 1539 की जब बिहार के चौसा में शेरशाह सूरी ने हुमायूं को युद्ध में पराजित कर दिया था। इस जश्न में उन्होंने अपने पसंदीदा आम का नाम चौसा रख दिया था। आम की इस किस्म को तब से उसी नाम से जाना जाने लगा। 

    जानें पृथ्वी पर ऐसे स्थानों के बारे में जहां सूर्य कभी अस्त नहीं होता है

    आम को फलों का राजा क्यों कहा जाता है?

    आम को फलों का राजा इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसमें कई ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। आम की 1500 से ज्यादा किस्में हैं और सभी का स्वाद एक से बढ़कर एक है। भारत में आम को लेकर लोगों के बीच अलग किस्म की दीवानगी है। लगभग 2.5 करोड़ टन आम का उत्पादन भारत में होता है। 

    भारत के इस गांव में सभी करते हैं संस्कृत में बातचीत, हर परिवार में है कम से कम एक इंजीनियर; जानें कर्नाटक के मत्तूर गांव के बारे में

    कुछ आम खट्टे और कुछ मीठे क्यों होते हैं?

    जो आम कच्चे होते हैं वो खट्टे होते हैं क्योंकि उनमें एसिड की मात्रा ज्यादा होती है और शुगर की कम। वहीं, जो आम पक जाते हैं वो मीठे होते हैं क्योंकि उनमें एसिड की मात्रा कम और शुगर की मात्रा ज्यादा होती है। 

    फलों का राजा तो आम है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आमों का राजा कौन है? अल्फांसो को आमों का राजा कहा जाता है। इसकी पैदावार महाराष्ट्र में होती है और वहां इसे हापुस के नाम से जाना जाता है। ये आम बहुत महंगा होता है और भारत से इसका निर्यात सबसे अधिक होता है। अल्फांसो अपने स्वाद, शानदार खुशबू और जीवंत रंग के लिए देश और विदेश में मशहूर है।

    ये भी पढ़ें: जानें भारत की प्राचीन गुप्त सुरंगों के बारे में

    Arfa Javaid
    Arfa Javaid

    Content Writer

    Arfa Javaid is an academic content writer with 2+ years of experience in in the writing and editing industry. She is a Blogger, Youtuber and a published writer at YourQuote, Nojoto, UC News, NewsDog, and writers on competitive test preparation topics at jagranjosh.com

    ... Read More

    आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

    Trending

    Latest Education News