Focus

    ओलंपिक खेलों में भारतीय हॉकी टीम के कप्तानों की सूची

    Jun 11, 2020, 17:03 IST

    भारतीय हॉकी टीम ने एम्स्टर्डम ओलंपिक 1928 से लेकर मेलबर्न ओलंपिक 1956 तक ओलंपिक प्रतियोगिताओं में लगातार 6 स्वर्ण पदक जीते हैं. जयपाल सिंह मुंडा भारतीय हॉकी टीम के पहले कप्तान थे जिनके नेतृत्व में भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक प्रतियोगिता में पहला स्वर्ण पदक जीता था. ओलंपिक खेलों में भारतीय हॉकी का प्रतिनिधित्व करने वाले सभी भारतीय हॉकी टीम के कप्तानों की सूची जानने के लिए इस लेख को पढ़ें.

    List of former Captains of Indian hockey team
    List of former Captains of Indian hockey team

    भारतीय हॉकी टीम के पास एम्स्टर्डम ओलंपिक 1928 से लेकर मेलबर्न ओलंपिक 1956 तक बहुत सुनहरा समय था. इस अवधि के दौरान भारतीय टीम ने लगातार 6 स्वर्ण पदक जीते थे.ओलंपिक स्पर्धा में भारत की हॉकी टीम के पहले कप्तान श्री जयपाल सिंह मुंडा थे.

    मेजर ध्यानचंद भारतीय हॉकी के तीसरे कप्तान थे जब भारतीय टीम ने बर्लिन ओलंपिक 1936 में स्वर्ण पदक जीता था.

    हाल ही में, भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान बलबीर सिंह सीनियर की मृत्यु 25 मई, 2020 (उम्र 96 वर्ष) को मोहाली, पंजाब, भारत में हुई. बलबीर सिंह के नेतृत्व वाली हॉकी टीम ने ओलंपिक स्पर्धा में स्वर्ण पदक भी जीता था.

    1928 से ओलंपिक प्रतियोगिता में 20 खिलाड़ियों ने भारतीय टीम की कप्तानी की है. अब ओलंपिक प्रतियोगिता में भारतीय हॉकी टीम के कप्तानों पर एक नजर डालते हैं.

    ओलंपिक में भारतीय फील्ड हॉकी कप्तानों की सूची (List of Indian field hockey captains in Olympics)

                 कैप्टन का नाम

                                             साल

    ओलम्पिक में रैंक

    1. जयपाल सिंह मुंडा

    एम्स्टर्डम ओलंपिक 1928

    स्वर्ण पदक

    2.लाल शाह बोखारी

    लॉस एंजिल्स ओलंपिक 1932

    स्वर्ण पदक

    3.ध्यानचंद

    बर्लिन ओलंपिक 1936

    स्वर्ण पदक

    4.किशन लाल

    लंदन ओलंपिक 1948

    स्वर्ण पदक

    5.K. D. सिंह

    हेलसिंकी ओलंपिक 1952

    स्वर्ण पदक

    6. बलबीर सिंह सीनियर 

    मेलबर्न ओलंपिक 1956

    स्वर्ण पदक

    7. लेस्ली क्लॉडियस

    रोम ओलंपिक 1960

    रजत पदक

    8. चरनजीत सिंह

    टोक्यो ओलंपिक 1964

    स्वर्ण पदक

    9.  गुरबक्स सिंह 

    10. प्रीतिपाल सिंह

    मेक्सिको सिटी ओलंपिक 1968

    कांस्य पदक

    11. हरमीक सिंह

    म्यूनिख ओलंपिक 1972

    कांस्य पदक

    12. अजीत पाल सिंह

    मॉन्ट्रियल ओलंपिक 1976

    7वां स्थान

    13. वासुदेवन बसकरन

    मास्को ओलंपिक 1980

    स्वर्ण पदक

    14. ज़फ़र इक़बाल

    लॉस एंजिल्स ओलंपिक 1984

    5वां स्थान

    15. सोमय मन्यपांडे

    सियोल ओलंपिक 1988

    6वां स्थान

    16.पारगट सिंह

    बार्सिलोना ओलंपिक 1992

    7वां स्थान

    16.परगट सिंह

    अटलांटा ओलंपिक 1996

    8वां स्थान

    17. रमनदीप सिंह

    सिडनी ओलंपिक 2000

    7वां स्थान

    18. दिलिप तिर्की

    एथेंस ओलंपिक 2004

    7वां स्थान

    19. भारत छेत्री

    लंदन ओलंपिक 2012

    12वां स्थान

    20. P. R. श्रीजेश

    रियो ओलंपिक 2016

    8वां स्थान

    पी. आर. श्रीजेश, रियो ओलंपिक 2016 में भारतीय हॉकी टीम के कप्तान थे. भारतीय टीम ने इस ओलंपिक में 8वां स्थान हासिल किया था.
    कुल मिलाकर, भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक स्पर्धाओं में 8 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य पदक जीते हैं.

    वासुदेवन भास्करन, भारत टीम के अंतिम कप्तान थे जब भारतीय हॉकी टीम ने मास्को ओलंपिक, 1980 में स्वर्ण पदक जीता था. तब से भारतीय टीम ओलिंपिक स्पर्धा में चौथा  स्थान भी सुहासिल नहीं रह सकी है.

    तो यह थी ओलंपिक प्रतियोगिता में भारतीय हॉकी टीम के सभी कप्तानों की सूची. हमें उम्मीद है कि भारतीय टीम इस खेल के पुराने गौरव को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर वापस लाएगी. ऐसे और रोचक लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें;

    बलबीर सिंह सीनियर :भारतीय हॉकी को तीन ओलिंपिक गोल्ड मेडल दिलाने वाले कप्तान का निधन

    जानें हॉकी के जादूगर ध्यानचंद के बारे में 10 रोचक तथ्य

    Hemant Singh is an academic writer with 7+ years of experience in research, teaching and content creation for competitive exams. He is a postgraduate in International
    ... Read More

    आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

    Trending

    Latest Education News