भारत में खनिज सम्पदा का विशाल भंडार है क्योंकि इसकी भूगर्भिक संरचना में प्राचीन दृढ़ भूखण्डों का बड़ा योगदान है, इसलिए यहाँ लगभग सभी प्रकार के खनिज मिलते हैं। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (Geological Survey of India) के अनुसार भारत में खनिज सम्पदा वाले 50 क्षेत्र हैं और उन क्षेत्रों में लगभग 400 स्थलों पर खनिज मिलते हैं । भारत में लौह-अयस्क का बहुत विशाल भंडार है। भारत लोहा के अलावे मैंगनीज, क्रोमाईट, टाइटेनियम, मैग्नासाईट, केनाईट, सिलिमनाईट, परमाणु-खजिनों अभ्रक और बाक्साइट के मामले में न केवल आत्मनिर्भर है, बल्कि इनका बड़ी मात्रा में निर्यात भी करता है। इस लेख में हम भारत में प्रमुख खनिज उत्पादक राज्यो की सूची दे रहे हैं जिसका प्रयोग विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में अध्ययन सामग्री के रूप में किया जा सकता है।
भारत के प्रमुख कोयला क्षेत्रों की सूची
भारत में प्रमुख खनिज उत्पादक राज्यो की सूची
| खनिज / धातु | राज्य |
| कोयला | झारखंड |
| बॉक्साइट (अल्युमीनियम अयस्क) | ओडिशा |
| क्रोमाइट (क्रोमियम अयस्क) | ओडिशा |
| कच्चा लोहा | ओडिशा |
| मैंगनीज | ओडिशा |
| लीड एंड जिंक | राजस्थान |
| कैल्साइट (संगमरमर के स्रोत) | राजस्थान |
| जिप्सम (उर्वरक में प्रयोग किया जाता है, पेरिस का प्लास्टर आदि) | राजस्थान |
| क्वार्ट्ज | राजस्थान |
| अदह | आंध्र प्रदेश |
| चूना पत्थर | आंध्र प्रदेश |
| अभ्रक | आंध्र प्रदेश |
| बरीटेस | आंध्र प्रदेश |
| हीरा | मध्य प्रदेश |
| तांबा अयस्क | मध्य प्रदेश |
| सोना | कर्नाटक |
| कोरन्डम (रूबी, नीलमणि का स्रोत) | महाराष्ट्र |
| सेंधा नमक | हिमाचल प्रदेश |
| कच्चा तेल | राजस्थान |
| प्राकृतिक गैस | असम |
उपरोक्त सूची में भारत के प्रमुख खनिज उत्पादक राज्यो के नाम दिये गए हैं जिसका प्रयोग विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में अध्ययन सामग्री के रूप में किया जा सकता है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation