Focus

    उत्तर प्रदेश के प्रमुख लघु और कुटीर उद्योग केन्द्रों की सूची

    Dec 4, 2020, 18:54 IST

    अक्सर ऐसा देखा गया है कि एक खास तरह का उद्योग किसी खास इलाके या जगह पर ही पनपता है. इसका कारण उस जगह पर संसाधनों की उपलब्धता या खास प्रतिभा का पाया जाना हो सकता है. उत्तर प्रदेश के लगभग हर जिले ने किसी ना किसी उत्पाद को बनाने में दक्षता हासिल कर रखी है. उदाहरण के तौर पर अलीगढ़ के ताले, फिरोजाबाद की चूड़ियाँ, मेरठ के खेल का सामान या फिर खुर्जा और गाज़ियाबाद के चीनी मिटटी के बर्तन को लिया जा सकता है.

    List of cottage industries in Uttar Pradesh
    List of cottage industries in Uttar Pradesh

    इस लेख में हम उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित उद्योगों के लोकेशन के बारे में जानकारी दे रहे हैं. उत्तर प्रदेश में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में इन उद्योगों और केन्द्रों का मिलान करने के लिए कहा जाता है.

    उत्तर प्रदेश में स्थित विभिन्न लघु एवं कुटर उद्योगों की अवस्थिति (location) इस प्रकार है;

     क्रम संख्या

             उद्योग का नाम

       केंद्र 

    1.

     मिटटी के खिलौने

      आगरा

    2.

     बिस्किट

      मोदीनगर, आगरा और अलीगढ़

    3.

     इत्र और सुगन्धित तेल

      कन्नौज, गाजीपुर, जौनपुर, लखनऊ और इलाहाबाद

    4.

     दरी निर्माण

      बरेली,आगरा,अलीगढ़,इटावा,मिर्जापुर

    5.

     गलीचा निर्माण

      आगरा, वाराणसी, भदौही, मिर्जापुर, बरेली,सहारनपुर

    6.

     दियासलाई उद्योग

      बरेली, सहारनपुर, इलाहाबाद,मेरठ

    7.

     साबुन उद्योग

      कानपुर, आगरा, मोदीनगर, गाज़ियाबाद, मेरठ

    8.

     लकड़ी का फर्नीचर

      हाथरस, वाराणसी, सहारनपुर , बरेली

    9.

     हथकरघा एवं सूती वस्त्र

      मेरठ, देवबंद, धामपुर, सिकंदराबाद, टांडा

    10.

     सिगरेट निर्माण

      सहारनपुर, गाज़ियाबाद

    11.

     रंग रोगन एवं वार्निश

      कानपुर, मेरठ, गाज़ियाबाद, मोदीनगर

    12.

     टॉर्च निर्माण

      लखनऊ

    13.

     औषधि निर्माण

      कानपुर, झाँसी,लखनऊ, सहारनपुर

    14.

     नल के पाइप

      इलाहाबाद, कानपुर, लखनऊ

    15.

     चीनी मिटटी के बर्तन

      खुर्जा, इलाहाबाद

    16.

     हाथ के कागज बनाना

      मथुरा, कालपी और कागजी सराय

    17.

     लोहे के बाँट

      सहारनपुर, आगरा

    18.

     पीतल की मूर्तियाँ

      मथुरा

    19.

     पीतल के ताले, सरौते, चाकू, कैंचियाँ

      हाथरस , मथुरा, अलीगढ़, मेरठ

    20.

     पीतल के बर्तन

      वाराणसी, मिर्जापुर फर्रुखाबाद, हाथरस

    21.

     खेल का सामान

      आगरा और मेरठ

    22.

     लकड़ी के खिलौने

      लखनऊ और वाराणसी

    23.

     बेंत की छड़ियाँ

      बरेली

    भारतीय राज्यों के राजकीय फूल और राजकीय वृक्ष

    उत्तर प्रदेश के उद्योगों के बारे में कुछ अन्य जरूरी तथ्य;

    1. उत्तर प्रदेश में कृषि के बाद सबसे अधिक रोजगार देने वाला उद्योग हथकरघा है.

    2. उत्तर प्रदेश का प्रमुख औद्योगिक नगर कानपुर है.

    3. सूती वस्त्र उद्योग की दृष्टि से उत्तर प्रदेश का देश में तृतीय स्थान है.

    उत्तर प्रदेश निम्न वस्तुओं के उत्पादन में भारत में प्रथम स्थान पर है;

    1. गेहूं उत्पादन

    2. कुल खाद्यान्न उत्पादन

    3. कुल दूध उत्पादन

    4. कुल गन्ना उत्पादन

    5. कुल पशु धन उत्पादन

    6. कुल आलू उत्पादन

    7. बैंक शाखाओं की संख्या

    8. डाक घरों की संख्या..इत्यादि 

    विभिन्न प्रतोयोगी परीक्षाओं में यह पूछा जाता है कि कौन सा उद्योग किस जिले में स्थित है. इसलिए हर उद्योग की लोकेशन को याद करना जरूरी है.

    उत्तर प्रदेश: जनगणना 2011 के आंकड़े

    लिंगानुपात के आधार पर भारत के राज्यों की सूची

    Hemant Singh is an academic writer with 7+ years of experience in research, teaching and content creation for competitive exams. He is a postgraduate in International
    ... Read More

    आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

    Trending

    Latest Education News