Focus

    राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार जीतने वाले खिलाड़ियों की सूची 2020

    Jun 10, 2020, 12:09 IST

    List of Rajiv Gandhi Khel Ratna Award winners 2020: रोहित शर्मा को वर्ष 2020 के लिए भारत के सबसे बड़े खेल पुरस्कार राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है. रोहित शर्मा यह पुरस्कार पाने वाले कुल चौथे क्रिकेटर होंगे. आइये इस लेख में सभी राजीव गाँधी पुरस्कार विजेताओं की पूरी सूची जानते हैं.

    Rajiv Gandhi Khel Ratna Award Winners
    Rajiv Gandhi Khel Ratna Award Winners

    विश्व में भारत का नाम रोशन करने वाले खिलाडियों को भारत सरकार विभिन्न पुरस्कारों से पुरस्कृत करती है ताकि वे खेलों में और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रात्साहित होते रहें. खेल के क्षेत्र में दिए जाने वाले विभिन्न पुरस्कार हैं, अर्जुन पुरस्कार, एकलव्य पुरस्कार, मेजर ध्यान चंद अवार्ड, द्रोणाचार्य अवार्ड और राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार.

    राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार खेल के क्षेत्र में दिया जाने वाला सबसे बड़ा भारतीय सम्मान है. इस पुरस्कार की शुरुआत 1991–92 में हुई थी. इस पुरस्कार के विजेता को ₹7.5 लाख रुपये पुरस्कार राशि के रूप में मिलते हैं. यह पुरस्कार हर साल दिया जाता है.

    RAJEEV GANDHI KHEL RATNA AWARD

    इस पुरस्कार को जीतने वाले खिलाडियों के नाम इस प्रकार हैं; (List of Rajiv Gandhi Khel Ratna Award winners 2020)

                              खिलाडी

               खेल

      वर्ष

     1. विश्वनाथन आनंद

     शतरंज

     1992

     2. गीत सेठी

     बिलियर्ड्स

     1993

     3. होमी डी मोतीवाला एवं पी के गर्ग  

     याचिंग

     1995

     4. कर्णम मल्लेश्वरी

     भारोत्तोलन

     1996

     5. कुंजुरानी देवी एवं लिएंडर पेस

     भारोत्तोलन, लॉन टेनिस

     1997

     6. सचिन तेंदुलकर

     क्रिकेट

     1998

     7. ज्योतिर्मयी सिकंदर

     एथलेटिक्स

     1999

     8. धनराज पिल्लै

     हॉकी

     2000

     9. पुलेला गोपीचंद

     बैडमिंटन

     2001

     10. अभिनव बिंद्रा

     निशानेबाजी

     2002

     11. अंजलि भागवत एवं K. M. बीनामोल

     निशानेबाजी, एथलेटिक्स

     2003

     12. अंजू बोबी जॉर्ज

     एथलेटिक्स

     2004

     13. राज्य वर्धन सिंह राठौर

     निशानेबाजी

     2005

     14. पंकज आडवाणी

     बिलियर्ड्स एवं स्नूकर्स

     2006

     15. मानवजीत सिंह संधू

     निशानेबाजी

     2007

     16. महेंद्र सिंह धोनी

     क्रिकेट

     2008

     17. M.C. मैरिकोम विजेंदर सिंह, सुशील कुमार

     मुक्केबाजी, मुक्केबाजी,कुश्ती

     2009

     18. साइना नेहवाल

     बैडमिंटन

     2010

     19. गगन नारंग

     निशानेबाजी

     2011

     20. विजय कुमार योगेश्वर दत्त

     निशानेबाजी, कुश्ती

     2012

     21. रंजन सोढ़ी

     निशानेबाजी

     2013

     22. सानिया मिर्जा

     लॉन टेनिस

     2015

     23. P. V. सिन्धु, दीपा कर्मकार,साक्षी मालिक और जीतू राय  

     बैडमिंटन,जिम्नास्टिक,कुश्ती, निशानेबाजी

     2016

     24. देवेन्द्र झाझारिया, सरदार सिंह जेवलिन थ्रो, हॉकी  2017

     25. विराट कोहली, मीराबाई चानू

     क्रिकेट, भारोत्तोलन

     2018

    26. बजरंग पुनिया 

           दीपा मालिक 

    कुश्ती,

    शॉटपुट एवं जेवलिन थ्रो

    2019

    27.रोहित शर्मा 

    क्रिकेट 

    2020 

    इस प्रकार ऊपर दिए गए तथ्यों से स्पष्ट है कि राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार जीतने वाले पहले खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद थे. यह पुरस्कार खेल के विभिन्न क्षेत्रों में दिया जाता है. जिसमें क्रिकेट, बैडमिंटन, कुश्ती,शतरंज इत्यादि शामिल हैं.

    जानें भारतीय क्रिकेटरों को कितनी सैलरी मिलती है?

    रोहित शर्मा: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में रिकॉर्ड

    Hemant Singh is an academic writer with 7+ years of experience in research, teaching and content creation for competitive exams. He is a postgraduate in International
    ... Read More

    आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

    Trending

    Latest Education News