Focus

    दुनिया में 5वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों की सूची

    Sep 22, 2022, 18:04 IST

    दुनिया में 5वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान के युग की शुरुआत 2005 में अमेरिकी वायुसेना में शामिल 'लॉकहीड मार्टिन F-22 रैप्टर' से मानी जाती है. आज 5वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान; भारत, चीन, रूस, जापान, तुर्की, यूरोप और दक्षिण कोरिया जैसे कई देशों के पास या तो बन चुके हैं या विकास के चरण में हैं. आइये इस लेख में जानते हैं कि विश्व में कौन कौन से 5वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान हैं?

    List of the 5th Generation Fighter Aircrafts
    List of the 5th Generation Fighter Aircrafts

    दुनिया में जैसे जैसे हम चिकित्सा, अंतरिक्ष अन्वेषण आदि के क्षेत्र में वैज्ञानिक अनुसंधान और विकास कर रहे हैं, उसी प्रकार रक्षा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी विकास काफी तेजी से हो रहा है. भारतीय वायुसेना में राफेल (4.5 वीं पीढ़ी के विमान) को शामिल किए जाने के बाद, हर कोई 5 वीं पीढ़ी के विमानों के बारे में जानना चाहता है.

    इस लेख में, हमने 5वीं पीढ़ी के एयरक्राफ्ट के नामों की सूची बनाई है.

    पांचवीं पीढ़ी के एयरक्राफ्ट की परिभाषा क्या है?

    पाँचवीं पीढ़ी के लड़ाकू जेट की कोई स्वीकृत या सटीक परिभाषा नहीं है. लेकिन लॉकहीड मार्टिन नामक निर्माता ने इसे परिभाषित किया; वे एयरक्राफ्ट जिनमें, उन्नत एवियोनिक्स सुविधाओं, अत्यधिक एकीकृत कंप्यूटर सिस्टम, स्टील्थ तकनीक, लो प्रोबेबिलिटी ऑफ़ इंटरसेप्ट राडार (LPIR), और उच्च-प्रदर्शन एयरफ्रेम जैसे सभी सबसे आधुनिक प्रौद्योगिकियों का इस्तेमाल हुआ हो,पाँचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान कहा जाता है.

    5 वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों की सूची: -

    एयरक्राफ्ट का नाम

    देश

    निर्माण वर्ष

    1. बोईंग साब T-7 रेड हॉक (T-X)

    अमेरिका

    2023, विकास के चरण में

    2. चेंगदू (AVIC) J-20 (ब्लैक ईगल)

    चीन

    2017, एक्टिव, लिमिटेड सर्विस

    3. HAL AMCA (उन्नत मध्यम लड़ाकू विमान)

    भारत

    2030, विकास के चरण में

    4. एचएएल सुखोई PMF/FGFA

    भारत

    2019, विकास के चरण में

    5. HESA F-313 काहेर (कन्क्वेरर)

    ईरान

    2018, विकास के चरण में

    6. KAI KF-X

    साउथ कोरिया

    2022 फर्स्ट फ्लाइट 

    7. लॉकहीड मार्टिन एफ -22 रैप्टर

    अमेरिका

    2005 (सक्रिय, सेवा में)

    8. लॉकहीड मार्टिन एफ -35 लाइटनिंग II

    अमेरिका

    2016  (सक्रिय, सेवा में)

    9. मित्सुबिशी एक्स -2 (एटीडी-एक्स / शिंशिन)

    जापान

    2016, स्टेटस:रिटायर्ड,लिमिटेड सर्विस

    10. नॉर्थ्रॉप ग्रुम्मन T-X (मॉडल 400)

    अमेरिका

    2017, (फ़िलहाल रद्द हो गया है)

    11 . स्टैवेटी जेवेलिन T-X

    अमेरिका

    2017, (फ़िलहाल रद्द हो गया है)

    12 . सुखोई Su-57 (फेलॉन)

    रूस

    2019, विकास के चरण में

    सर्वश्रेष्ठ 5 वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों का विवरण: -

    1. अमेरिकी लॉकहीड F-22 रैप्टर:-

    raptor-f22-features

    अमेरिकी लॉकहीड F-22 "रैप्टर वर्तमान में सबसे अधिक अत्याधुनिक लड़ाकू विमान है. इसने 5 वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों की होड़ को शुरू किया है. यह वर्ष 2005 से ही सेवा में है . F-22, रैप्टर एक ट्विन-इंजन, सिंगल-सीट, संयुक्त राज्य अमेरिका की वायुसेना के लिए विकसित सभी मौसम वाला स्टील्थ सामरिक लड़ाकू विमान हैं. इसकी अधिकतम गति 2,574 किलोमीटर प्रति घंटे और सर्विस सीलिंग 50,000 फीट है.

    2. HAL AMCA-भारत:-

    भारत का प्रयास दुनिया के उन चुनिन्दा देशों में शामिल होना  है जिनके पास 5 वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान है. भारत ने एयरो इंडिया 2013 में इस 5 वीं पीढ़ी के विमान का निर्माण करने के लिए रूस के साथ साझेदारी की थी.

    HAL-AMCA-India
    यह एएमसीए एक ट्विन-इंजन एयरक्राफ्ट होगा, जिसका आकार हीरे के आकार का होगा जिसमें निहित स्टील्थ फीचर्स होंगे. यह 2030 तक पूरी तरह बन जायेगा.

    3. सुखोई Su-57(फेलॉन)-रूस:-

    रूसी सुखोई Su-57 एक पांचवीं पीढ़ी का मल्टीरोल विमान है, जो अमेरिकी लॉकहीड एफ -22 "रैप्टर" के साथ टक्कर लेने के लिए विकसित किया जा रहा है और जल्दी ही सेवा में आ जायेगा. यह हवाई श्रेष्ठता और हमले के संचालन के लिए डिजाइन किया गया है.

    Sukhoi-Su-57-Felon

    Su-57 एयरक्राफ्ट, रूसी सैन्य सेवा में स्टील्थ तकनीक का उपयोग करने वाला विमान होगा. इसे बनाने का मुख्य उद्येश्य MiG-29 और Su-27 को रिप्लेस करना है.यह रूस द्वारा बनाया गया अब तक का सबसे बेस्ट फाइटर एयरक्राफ्ट होगा.

    इस जेट से रूस के ग्राउंड और नेवल डिफेंस को मजबूती मिलेगी साथ ही सुपरक्रूज, सुपरमूनवेबिलिटी, और एडवांस्ड एवियोनिक्स को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है.

    4. चेंगदू J-20-चीन:-

    /j-20-china

    चीन का चेंगदू जे-20 "ब्लैक ईगल" एक 5 वीं पीढ़ी का लड़ाकू विमान है, जिसमें स्टील्थ फीचर्स अमेरिकी लॉकहीड एफ -22 रैप्टर के मुकाबले थोड़े कमजोर हैं. हालाँकि, चीनी जे -20 विमान अमेरिकी लॉकहीड एफ -22 "रैप्टर से टक्कर लेने के लिए बनाया गया है. जे-20 की अधिकतम गति 2,100 किलोमीटर प्रति घंटे है और सर्विस सीलिंग 59,055 फीट है.

    ये थे वर्तमान में विकसित और विकास के क्रम वाले लड़ाकू विमानों की सूची. उम्मीद है कि इस लेख को पढने के बाद आप समझ गए होंगे कि दुनिया में 5 वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान किस देश के पास हैं और कौन से देश इन्हें बना रहे हैं?

     

    Hemant Singh is an academic writer with 7+ years of experience in research, teaching and content creation for competitive exams. He is a postgraduate in International
    ... Read More

    आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

    Trending

    Latest Education News